कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, दिग्विजय सिंह के लोग कमलनाथ सरकार गिराने के लिए करते हैं फोन

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किसान आक्रोश रैली में कांग्रेस सरकार को लेकर बड़ा दावा किया। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी के लोग मेरे पास आते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब कांग्रेस के नेता ही कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। विजयवर्गीय का ये बयान मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला सकता है।

कमलनाथ ने अपनों को ही डस लिया- विजयवर्गीय

कमलनाथ ने अपनों को ही डस लिया- विजयवर्गीय

दरअसल, मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर पहुंचने पर किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित इस किसान रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने अपनों को ही डस लिया, इसलिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके खिलाफ हैं। कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अपने बेटे नकुलनाथ की राजनीतिक जमीन साफ करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिए मशीन-बीजेपी नेता

कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिए मशीन-बीजेपी नेता

विजयवर्गीय ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ के सभी ओएसडी के पास पैसा गिनने के लिए मशीन है। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों में जितने तबादले हुए हैं, उतने देश में कही नहीं हुए। विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस के एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि 25 लाख रुपए भी ले लिए और ट्रांसफर भी नहीं हुआ।

कमलनाथ सरकार पर बरसे विजयवर्गीय

कमलनाथ सरकार पर बरसे विजयवर्गीय

इंदौर की किसान रैली में विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी हमला बोला। विजयवर्गीय ने कहा कि हमने राज्य की जनता से वादा किया है कि वहां पर शांति कायम करेंगे। बीजेपी महासचिव ने कहा कि बंगाल में जो बम की सरकार, बंदूक की सरकार और धमाकों की सरकार है, उसे हम खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच करने पर टीएमसी के नेताओं के घर से बड़ी मात्रा में बम बरामद होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में बंगाल में ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+