Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैलाश सत्यार्थी: गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या और प्रज्ञा ने आत्मा की, बीजेपी पार्टी से निकाल कर निभाए राजधर्म

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बनाने वाले बयान पर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने शनिवार को प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान की ट्वीट कर आलोचना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपने बयान से ना केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मा की हत्या की बल्कि शांति को भी भंग कर रही हैं।

'बीजेपी प्रज्ञा को हटाकर राजधर्म निभाए'

'बीजेपी प्रज्ञा को हटाकर राजधर्म निभाए'

कैलाश सत्यार्थी को ट्वीट कर लिखा कि गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, परंतु प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा,शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं।गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं।भाजपा नेतृत्व छोटे से फ़ायदे का मोह छोड़ कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाए। गौरतलब है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रज्ञा के बयान से किनारा कर लिया था। इतना नहीं नहीं पार्टी के कई नेताओं ने गोडसे के समर्थन में ट्वीट किया। इनमें केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े और बीजेपी सांसद नलिन कुमार कटील थे।

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया था देशभक्त

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया था देशभक्त

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को कहा था कि नाथूराम गोडसे एक देशभक्त था, एक देशभक्त है और वह देशभक्त रहेगा। लोग उसे आतंकी कहते हैं। इसके बजाय भीतर देखना चाहिए, ऐसे लोगों को चुनाव में उचित जवाब दिया जाएगा। हालांकि हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने गुरुवार रात को ही अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। प्रज्ञा ने ट्वीट कर कहा कि मेरा बयान बिल्कुल गलत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बेहद सम्मान करती हूं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में बदली तस्वीर

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में बदली तस्वीर

कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान की पुरजोर निंदा की है। पार्टी ने उनकी विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में पार्टी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदलकर महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी है। उन्होंने बीजेपी से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कल ट्वीट कर तंज कसा था कि बीजेपी,आरएसएस 'गोड'से की जगह गोडसे के साथ हैं।

मोदी- प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाऊंगा

मोदी- प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाऊंगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो प्रज्ञा ठाकुर को महात्मा गांधी पर की इस विवादित टिप्पणी के लिए कभी भी मन से माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने(प्रज्ञा) माफ़ी माँग ली, ये अलग बात है पर मैं उन्हें (प्रज्ञा ठाकुर को) अपने मन से कभी माफ़ नहीं कर पाऊँगा। उन्होंने आगे इसे लेकर कहा कि ये बहुत खराब है। हर प्रकार से घृणा के लायक है। आलोचना के लायक है। किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की भाषा और सोच स्वीकार नहीं की जा सकती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+