कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से की सगाई, 25 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन

नई दिल्ली। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने अपने दोस्त मानेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई कर ली है और जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं। 48 साल की पूजा बेदी की ये दूसरी शादी होगी। दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं। पहले पति फरहान फर्नीचरवाला से पूजा का 2003 में तलाक हो गया था। तलाक के 16 साल बाद पूजा ने सगाई की है। 1994 में उन्होंने पहली शादी की थी, 25 साल बाद वो फिर से दुल्हन बनेंगी।

वेलेनटाइन डे पर की सगाई

वेलेनटाइन डे पर की सगाई

एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया है कि इस वेलेनटाइन डे पर मानेक ने उन्हें प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। पूजा ने बताया कि ना सिर्फ मानेक बल्कि उनकी फैमिली भी मुझे बहुत पसंद है। मानेक और उनका परिवार मेरे बच्चे को भी पसंद करता है और मेरे बच्चे भी उन्हें प्यार करते हैं। 50 साल के मानेक के साथ पूजा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पूजा ने साल 1994 मे फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। 2003 में उनका तलाक हो गया। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।

बच्चों की छुट्टियों में करेंगे शादी

बच्चों की छुट्टियों में करेंगे शादी

पूजा ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी की छुट्टियों के हिसाब से शादी का प्लान करेंगी। उन्होंने बताया कि बेटी आलिया अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और बेटे उमर इब्राहिम का कॉलेज है। दोनों की छुट्टी का पता चलने पर शादी की डेट फाइनल होगी। पूजा ने बताया कि वह मानेक को अपने स्कूल के दिनों से जानती हैं। पूजा और मानेक हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल सनवार में पढ़े हैं। मानेक उनके सीनियर थे। दोनों तब अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हो गए। एक साल पहले दोनों मिले और फिर प्यार हुआ तो शादी का फैसला किया।

आमिर खान के साथ काम कर चुकीं पूजा

आमिर खान के साथ काम कर चुकीं पूजा

पूजा बेदी अभिनेता कबीर बेदी की बेटी हैं और खुद भी फिल्मों और टीवी में काम कर चुकी हैं। आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में उन्होंने काम किया था, जिससे वो मशहूर हुई थीं। पूजा बेदी बिग बॉस के पांचवे सीजन की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा वह झलक दिखला जा के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। पूजा बेदी नच बलिया 3 की कंटेस्टेंट थीं। एक्ट्रेस होने के अलावा पूजा बेदी राइटर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+