Kaali Poster विवाद : अयोध्या के पुजारी की धमकी, Leena Manimekalai का सिर कलम...
Kaali Poster विवाद के बीच निर्देशक लीना मणिमेकलाई को सिर कलम करने की धमकी दी गई है। अयोध्या के पुजारी राजू दास ने काली पोस्टर विवाद के बीच धमकी दी है।
अयोध्या, 06 जुलाई : Kaali Poster विवाद पर निर्देशक Leena Manimekalai को अयोध्या के पुजारी ने धमकी दी है। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुजारी ने लीना मणिमेकलाई से सवाल किया है कि आप क्या चाहती हैं, क्या हम आपका सिर धड़ से अलग कर दें...।' बता दें कि अयोध्या के पुजारी की धमकी से पहले लीना पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगे हैं। काली पोस्टर को लेकर हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पोस्टर में दिखाई गई अभिनेत्री के हाथों में सिगरेट और पीठ पर एलजीबीटीक्यू का इंद्रधनुषी झंडा, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। विरोध कर रहे लोगों के मुताबिक पोस्टर में दिखाई गई एक्ट्रेस हिंदू आस्था के मुताबिक देवी के रौद्र रूप- 'काली' को दिखाता है। लोगों का कहना है कि मां काली के रूप में अभिनेत्री का चित्रण आपत्तिजनक है।

काली की लीना को अयोध्या से धमकी !
निर्देशक लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री 'काली' को लेकर बहस जारी है। अयोध्या के पुजारी ने लीना को सिर काटने की धमकी दी है। उन्होंने लीना और उनकी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बता दें कि गत जून में लीना मणिमेकलाई ने ट्विटर पर डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर ट्वीट किया था। सोशल मीडिया पर काली का पोस्टर वायरल होने के बाद लोगों का आक्रोश सामने आया।

पोस्टर से देवी काली का अपमान !
हाथों में सिगरेट लिए अभिनेत्री को मां काली का आपत्तिजनक चित्रण मानकर लोगों ने लीना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस लीना मणिमेकलाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। शिकायतकर्ताओं ने लीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट 2000 की धारा 79 और महिलाओं से अभद्रता को लेकर बने कानून- Prohibition of Indecent Representation of Women Act, 1986 सहित कानून की अन्य सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई और सजा की मांग की गई है।

हनुमान गढ़ी के पुजारी ने धमकाया !
Kaali Poster विवाद के बीच जी न्यूज समेत अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया, अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने लीना मणिमेकलाई का सिर काटने की धमकी दी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से डॉक्यूमेंट्री 'काली' पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करते हुए राजू दास ने सिर कलम करने की धमकी दी।

Kaali विवाद के बीच नूपुर शर्मा का भी जिक्र
खबरों के मुताबिक पुजारी राजू दास ने नूपुर शर्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, नूपुर शर्मा की टिप्पणी के कारण पूरे देश में आग लगने जैसी स्थिति है। ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया में भूचाल आ गया है। इसी बीच हिंदू परंपरा, धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है।

लीना मणिमेकलाई ! सिर कलम कर दें ?
पुजारी राजू दास ने लीना मणिमेकलाई से पूछा, आप क्या चाहती हैं ? हम आपके सिर को भी धड़ से अलग कर दें ! क्या यही इच्छा है? राजू दास ने धमकी देते हुए कहा कि अगर काली डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई तो परिणाम गंभीर होंगे। बता दें कि फिल्म को पहले ही कनाडा फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है। हालांकि, बाद में म्यूजियम की ओर से माफी भी मांगी गई।

Kaali नफरत फैलाने वाला पोस्टर : राहुल ईश्वर
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्देशक Leena Manimekalai के काली पोस्टर के खिलाफ एक्टिविस्ट राहुल ईश्वर ने भी ऐतराज जताया है। ईश्वर ने काली के पोस्टर को "नफरत वाला पोस्टर" करार दिया और कहा कि "यह हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहा है और हमारे देवी-देवताओं को बदनाम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications