'मोदी बने PM तो नागरिकता-पासपोर्ट कर दूंगी सरेंडर',मां काली को 'सिगरेट पिलाने वाली' फिल्ममेकर ने किया था ट्वीट
'मोदी बने PM तो नागरिकता कर दूंगी सरेंडर', मां काली को 'सिगरेट पिलाने वाली' फिल्ममेकर ने किया था ट्वीट
नई दिल्ली, 05 जुलाई: भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''काली'' की पोस्टर को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के पोस्टर में हिंदू देवी काली के रूप में एक महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसको देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। निर्देशक लीना मणिमेकलाई ने शनिवार को अपनी नई फिल्म काली का पोस्टर ट्वीट किया था, जिसको लेकर अब यूपी पुलिस ने लीना मणिमेकलई के खिलाफ हिंदू देवताओं के "अपमानजनक चित्रण" के लिए शिकायत दर्ज की। इसी बीच लीना मणिमेकलई का एक 2013 में किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब उनको लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। उस ट्वीट में लीना मणिमेकलई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात कर रही हैं। आइए जानें क्या है उस ट्वीट में?

'मैं पासपोर्ट से लेकर नागरिकता तक सरेंडर कर दूंगी, अगर मोदी PM बने तो..
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2013 में लोकसभा चुनाव 2014 के पहले एक ट्वीट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने लिखा है, ''मैं अपना पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड और अपनी नागरिकता सरेंडर कर दूंगीं, अगर मेरे जिंदगी में कभी भी मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो...। मैं कसम खाती हूं।'' ये ट्वीट फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 13 सितंबर 2013 को किया था।

अब लोग फिल्ममेकर से बोले- वादा निभाओ
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई का ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर अब कई लोग कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि 2013 में ये बात कही थी अब तक क्या कर रही हो जाओ, अपना वादा निभाओ। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपने अभी तक अपने सारे दस्तावेजों को सरेंडर नहीं किया है।''

'अब तो मोदी दूसरी बार PM बन गए, करो सरेंडर...'
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अब तो मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बन गए, अब करो सरेंडर।'' एक अन्य ने लिखा, ''क्या हो गया मैडम, ये शुभ काम आप कब करेंगी।'' वहीं एक अन्य ने लिखा, आप प्लीज अपनी नागरिकता सरेंडर कर दीजिए...हम बहुत खुश होंगे इस बात से।''

मोदी को बताया था देश का सबसे बेकार PM
बता दें कि फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की पिछले कुछ सालों के ट्वीट को देखकर ऐसा लगता है कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरोधी रही हैं। 7 सितंबर 2017 को किए अपने एक ट्वीट में लीना मणिमेकलई ने लिखा था, ''मैंने कभी भी मिस्टर मोदी को फॉलो नहीं किया है। लेकिन अब मैं उनको ब्लॉक कर रही हूं। आप इस देश के सबसे बेकार पीएम हैं, भारत को आपके जैसा पीएम नहीं मिलना चाहिए था। आप पर धिक्कार है..।''

'मां काली को सिगरेट पिला' विवादों में आईं फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई फिलहाल भारत में नहीं बल्कि टोरंटो में रहती हैं। 2 जुलाई को फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने फिल्म काली का पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में एक्ट्रेस मां काली (हिंदूओं की देवी) के अवतार में नजर आ रही हैं और वह सिगरेट पी रही हैं। वहीं एक हाथ में LGBTQ का झंडा ली है। लोग इनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications