पिनरई विजयन की आलोचना करते हुए बिगड़े कांग्रेस नेता के बोल, कहा- सीएम तो महिलाओं से भी बदतर निकले

नई दिल्ली। केरल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने बेहद ही शर्मनाक बयान दे डाला है। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के कामकाज को लेकर बुराई करते हुए सुधाकरन ने कहा डाला कि पिनरई बतौर मुख्यमंत्री किसी महिला से भी बदतर है। बता दें कि उनका ये घटिया बयान ऐसे समय में आया जब प्रियंका गांधी वाड्रा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।

क्या बोले के सुधाकरन?

क्या बोले के सुधाकरन?

के सुधाकरन ने कहा कि हम लोगों को उम्मीद थी कि पिनरई विजयन राज्य की सरकार अच्छी तरीके से चला लेंगे। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। यहां तक कि वे तो महिला से भी बदतर शासक साबित हुए। बता दें कि पिनरई विजयन को लेकर पिछले कई दिनों से अजीबोगरीब बयानबाजी जारी है।

के सुधाकरन ने विजयन को बताया सबसे बड़ी आपदा

के सुधाकरन ने विजयन को बताया सबसे बड़ी आपदा

के सुधाकरन ने ये बयान राज्य सरकार की नाकामयाबी के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की विरोधसभा के समय दिया। इस दौरान राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। ऐसे में सरकार राज्य के पुनर्निर्माण में नाकामयाब रही। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि 'हमें विश्वास था कि पिनरायई विजयन कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से काम करने वाले मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन उन्‍होंने साबित कर दिया कि वे खुद सबसे बड़ी आपदा हैं। वे कुछ भी कर में सक्षम नहीं रहे।'

पिनरई विजयन के लिए गूगल पर आए थे ऐसे नतीजे

पिनरई विजयन के लिए गूगल पर आए थे ऐसे नतीजे

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि गूगल पर जब बैड प्राइम मिनिस्टर सर्च किया जाता है तो पिनरई विजयन का नाम और विकीपीडिया खुलकर सामने आता है। इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।इसपर विजयन ने फेसबुक पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि कई लोगों ने कहा था कि केरल सरकार के साथ यही होना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर विजयन के समर्थकों ने गूगल के इस रिजल्ट को रिपोर्ट करने का कैंपेन चलाया था। वैसे गूगल पर ऐसे आपत्तिजनक रिजल्ट पहली बार नहीं दिखाई पड़े बल्कि पहले पीएम मोदी के नाम पर भी गूगल में कई आपत्तिजनक चीजें देखाई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+