104 सैटेलाइट स्पेस में भेजने वाले के सिवान बने इसरो के नए अध्यक्ष, किरण कुमार की लेंगे जगह
नई
दिल्ली। जानेमाने वैज्ञानिक के सिवान इसरो के नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को सिवान को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधा संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने सिवान को अंतरिक्ष विभाग में सचिव पद और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सिवान एएस किरण कुमार की जगह लेंगे। 12 जनवरी 2015 को कुमार ने इसरो के सचिव पद की जिम्मेदारी ली थी। अब उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए अब के सिवान उनका पद संभालेंगे। वो वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि सिवान को रॉकेट मैन के नाम से जाना जाता है। साल 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद उन्होंने 1982 में बेंगलुरू आईआईएससी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है। फिर साल 2006 में उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की थी। उन्होंने 1982 में इसरो ज्वाइंन किया। सिवान इससे पहले 104 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेजने में इसरो की मदद कर चुके हैं। वो 1982 में इसरो का पीएसएलवी प्रोजेक्ट को में अहम योगदान दिया। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।











Click it and Unblock the Notifications