केरल: राज्यपाल पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- आरिफ मोहम्मद खान को हम बताएंगे पद की गरिमा
नई दिल्ली। केरल में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ाई अब राज्यपाल बनाम कांग्रेसी नेता की हो चुकी है। गुरुवार को केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव को बकवास बताए जाने के बाद कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन भड़क गए। कांग्रेस नेता ने तो यहां तक कह दिया कि अगर आरिफ मोहम्मद खान गवर्नर की गरिमा नहीं बनाए रह सकते तो हम उन्हें दिखाएंगे कि इसे कैसे करना है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जहां देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है वहीं केरल में राज्य सरकार और राज्यपाल आमने सामने आ गए हैं। गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पर राज्यपाल ने कहा कि मैंने पहले ही अपनी राय इसपर जाहिर कर दी है कि सरकार को ऐसे मसलों पर समय और पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए जो सरकार के कार्यक्षेत्र से बाहर है। लेकिन अगर केंद्र सरकार से कोई मांग की जाती है तो मुझे कोई समस्या नहीं है। गवर्नर के इस बयान के बाद अब कांग्रेस नेता का बयान सामने आया है।
कांग्रेस एमपी के मुरलीधरन ने आरिफ मोहम्मद खान पर हमला बोलते हुए कहा कि, गवर्नर का कहना है कि असेंबली के रिजॉल्यूशन का कोई महत्व नहीं है। केरल सीएम की जिम्मेदारी है कि वे गवर्नर को चेतावनी दें जैसे कि यह पश्चिम बंगाल में किया गया था। और अगर वह इस्तीफा नहीं देता है, तो वह सड़कों पर नहीं चल सकते। अगर वह गवर्नर की गरिमा नहीं बनाए रह सकते तो हम उन्हें दिखाएंगे कि इसे कैसे करना है।












Click it and Unblock the Notifications