मोदी के इस मंत्री के पास अथाह पैसा, पत्नी हैं महारानी, महल जैसे घर में 400 कमरे, जानिए कहां से आई इतनी दौलत
Priyadarshini Raje Scindia: लोकसभा चुनाव-2024 में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जो चुनाव के ऐलान से लेकर चुनावी नतीजे आने तक, चर्चाओं में रहते हैं।
ऐसे ही भाजपा के दिग्गज नेता हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया हमेशा अपनी संपत्ति और राजघराने की जीवनशैली को लेकर खबरों में रहते हैं।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में गुना से उम्मीदवार हैं। गुना में सिंधिया परिवार का गढ़ रहा है। सिंधिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए अब उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी गर्मी और धूल में मैदान में उतर गई हैं।
इस लेख में हम आपको सिंधिया और उनकी पत्नी की संपत्ति के बारे में बताएंगे। सिंधिया इस देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक माने जाते हैं। सिधिंया राज घराने परिवार से तालुक्क रखते हैं। सिंधिया के माता-पिता ग्वालियर के पूर्व शासक माधवराव सिंधिया और माधवी राजे सिंधिया थे, जो एक मराठा रियासत थी।

कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की राजकुमारी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे?
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। प्रियदर्शिनी राजे के पिता कुमार संग्रामसिंह गायकवाड़ बरोड़ा के अंतिम शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ हैं। प्रियदर्शिनी की मां भी पाल के राजघराने से संबंध रखती हैं।
प्रियदर्शनी राजे ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से स्कूली शिक्षा ली है। इस अब मुंबई में फोर्ट कॉन्वेंट के नाम से जाना जाता है। प्रियदर्शनी राजे ने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से की है।

सिंधिया के पास अकूत संपत्ति, 4 हजार करोड़ों का महल
सिंधिया ने पहली ही मुलाकात में प्रियदर्शिनी राजे को अपने लिए पसंद कर लिया था। सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे ने 1994 में शादी की थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के एक बेटे महानआर्यमन सिंधिया और एक बेटी अनन्या सिंधिया हैं।
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के ग्वालियर के महल का नाम 'जयविलास' है। इसे लोग सिंधिया पैलेस भी कहते हैं। जयविलास महल की कीमत 4,000 करोड़ रुपये बताई जाती है।
इस महल में 400 कमरे हैं। इसमें से 35 कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। जयविलास पैलेस को 1874 में बनवाया गया था। एक इंटरव्यू में प्रियदर्शनी ने कहा था कि किसी भी महल में रहना अपने आप में एक फुलटाइम जॉब के बराबर है।
कितनी है ज्योतिरादित्य सिंधिया और पत्नी प्रियदर्शिनी राजे की संपत्ति
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 379 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। अगर पैतृक चल संपत्ति की बात करें तो ये 45 करोड़ 24 लाख रुपये है।
हालांकि सिंधिया की कुल पैतृक अचल संपत्ति 2 अरब 97 करोड़ रुपये की है। वहीं सिंधिया के पास एक अरब 81 करोड़ की पैतृक कृषि योग्य भूमि भी है।












Click it and Unblock the Notifications