Operation Sindoor VIDEO: 'सबक ऐसा सिखाएंगे, इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी', पाकिस्तान की धरती पर भारतीय सेना का कहर
Operation Sindoor Indian Army VIDEO: रात थी... सन्नाटा था... लेकिन सीमा पार से उठती एक-एक हरकत को भारतीय आंखें पढ़ रही थीं। और फिर... 9 मई की रात, भारतीय सेना ने लिया एक्शन - ऐसा एक्शन जो पाकिस्तान की नसों तक उतर गया। नाम था- 'ऑपरेशन सिंदूर'।
'गुस्सा नहीं था, लावा था।' पहलगाम के खूनी आतंकी हमले के बाद देश का खून खौला, लेकिन सेना ने बदले की बजाय न्याय चुना। और फिर बना प्लान - तेज, खामोश, अचूक। संदेश साफ था- 'अगर तुम शांति तोड़ोगे, तो जवाब ऐसा मिलेगा जिसे तुम्हारी पीढ़ियां नहीं भूलेंगी।'

वीडियो जारी, सेना का एलान - 'हमने प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया... न्याय हुआ'
भारतीय सेना ने हाल ही में X (पूर्व ट्विटर) पर ऑपरेशन सिंदूर का एक विस्फोटक वीडियो जारी किया। वीडियो में भारतीय जवान दुश्मन के ठिकानों को मलबे में तब्दील करते दिखते हैं। आर्मी ने कहा- 'ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा।' और यहीं से शुरू होती है उस रात की असल कहानी - एक सुनियोजित, सर्जिकल और संहारक कार्रवाई।
6-7 मई की दरम्यानी रात - ऑपरेशन सिंदूर का पहला वार
- टारगेट: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)
- भारतीय सेना के स्पेशल यूनिट्स ने एक साथ 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। ड्रोन से निगरानी, सटीक GPS कोऑर्डिनेट, और लाइव सैटेलाइट फीड - मिशन था तेज, खामोश और खतरनाक।
- नतीजा: 100+ आतंकी ढेर, ठिकाने राख
सेना ने बंकरों को खत्म किया, लॉन्च पैड तबाह किए, और टनल्स में छिपे आतंकियों को वहीं दफन कर दिया।
9 मई - पाकिस्तान की हिमाकत और भारत का कहर
9 मई की रात को पाकिस्तानी पोस्ट्स ने सीजफायर तोड़ा। लेकिन इस बार जवाब गोलियों से नहीं... बर्बादी से आया। 'जो भी पोस्ट फायर कर रही थी... अब वो नक्शे पर नहीं हैं।' भारतीय सेना ने कहा - 'अबकी बार जवाब लकीरों से नहीं, नक्शे से दिया गया है।' एक के बाद एक, 11 पाकिस्तानी पोस्ट्स उड़ाई गईं।
10 मई की शाम - पाकिस्तान ने मांगी रहम की भीख
लगातार हो रहे नुकसान से घबराकर पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की। 10 मई की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर डील पर सहमति बनी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी...
भारतीय सेना का कहर: पाकिस्तान के 11 एयरबेस खाक
ऑपरेशन सिंदूर के अंतिम चरण में भारत ने पाकिस्तान के 11 सैन्य एयरबेसों को पूरी तरह तबाह कर दिया। उधर से मिसाइलें आईं, लेकिन उधर के रडार भी नहीं बचे।
ऑपरेशन सिंदूर: सिर्फ बदला नहीं, इतिहास का सबसे साहसी सैन्य पाठ है। ये बदले की भावना नहीं थी... ये न्याय था। एक ऐसा न्याय जो आने वाली पीढ़ियों के डीएनए में दर्ज हो जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications