Jyoti Malhotra ने पाकिस्तान के लिए की थी जासूसी! हरियाणा पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत
Jyoti Malhotra Spy: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पुलिस ने 16 मई को उसके घर से गिरफ्तार किया था। हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हिसार की अदालत में 2,500 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि ट्रैवल यूट्यूब चैनल के बहाने ज्योति ने पाकिस्तान के लिए जासूसी की है। अपने चैनल के लिए उसने भारत के कई शहरों की यात्रा की और पाकिस्तानी एजेंटों को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया कराई। इसके अलावा, वह लगातार आईएसआई के एजेंटों से संपर्क में थी।
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, ज्योति के फोन, वॉट्सऐप और टेलीग्राम की जांच में उसके पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में रहने और लगातार बातचीत करने के रिकॉर्ड मिले हैं। पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ भी उसकी कई बार फोन और चैट पर बातचीत हुई थी। आईएसआई एजेंटों शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लन से भी संबंधों का जिक्र है।

Jyoti Malhotra के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की चार्जशीट
ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वे चार्जशीट की समीक्षा के बाद कानूनी जवाब देंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। चार्जशीट में ज्योति के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों की पुष्टि के बाद उसकी मुश्किलें काफी हद तक बढ़ सकती हैं। ज्योति पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा 3 और 5, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा केस में RTI से बड़ा खुलासा! पाक के दानिश के बाद अब कौनसे मुख्यमंत्री के दामाद से जुड़े तार?
पुलिस की तरफ से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, शुरुआत में ज्योति एक आम यूट्यूबर थी, लेकिन पाकिस्तान की यात्रा के संबंध में उसकी पहचान उच्चायोग अधिकारी दानिश अली के साथ हुई। इसके बाद वह पाकिस्तान के लिए काम करने लगी और उसने कई संवेदनशील जानकारी भी साझा की थी। अयोध्या, प्रयागराज, बनारस जैसे धार्मिक शहरों की भी यात्रा की थी।
Pakistan के अधिकारी के साथ गहरे रिश्तों का दावा
चार्जशीट में दावा किया गया है कि ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट के साथ गहरे रिश्ते थे। इस अधिकारी के साथ वह बाली भी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच वॉट्सऐप के अलावा टेलीग्राम पर भी बातचीत होती थी। इसी आईएसआई एजेंट ने उसे पाकिस्तान की सकारात्मक छवि अपने वीडियो में पेश करने के लिए कहा था। ज्योति ने तीन से ज्यादा बार पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों की यात्रा भी की थी।
यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ कोर्ट में ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई पुलिस, क्या अब नहीं होगी कोई सजा?












Click it and Unblock the Notifications