Jyoti Malhotra का 'अरु वैली' टूर कैसे बना पहलगाम के 26 टूरिस्ट का काल? 17KM दूर आतंकियों ने किया नरसंहार!
Jyoti Malhotra OI Investigation: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का मामला हर दिन और पेचीदा होता जा रहा है। 19 मई 2025 को, सोमवार के दिन, NIA की टीम हिसार पहुंची जहां ज्योति से पूछताछ की गई और फिर उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ का दायरा अब सिर्फ NIA तक सीमित नहीं है, बल्कि जम्मू इंटेलिजेंस एजेंसी भी इस मामले में एंट्री लेने वाली है। यानी ये केस अब नेशनल सिक्योरिटी के लिहाज से और भी सीरियस होता जा रहा है।
इस बीच एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है-ज्योति मल्होत्रा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स अब उन्हीं के खिलाफ सबूत बन रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल 'Travel with JO' और फेसबुक अकाउंट पर डाले गए पुराने ट्रेवल वीडियो में कुछ ऐसी लोकेशंस और एक्टिविटीज नजर आ रही हैं, जिसके तार पहलगाम में 26 टूरिस्ट की मौत से जुड़ रहे हैं, जो चीख-चीख कर बयां कर रहे हैं कि 22 अप्रैल को नरसंहार के लिए 4 साल पहले ही रेकी की गई थी। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

एपिसोड 1: ट्रैवल व्लॉगर या टाइम ट्रैवल एजेंट?
- अगस्त 2021 - ट्रेकिंग शूज, गोप्रो कैमरा और पहाड़ों में घूमती एक युवती।
- नाम - ज्योति मल्होत्रा, एक सामान्य ट्रैवल व्लॉगर।
- लोकेशन - अरु वैली, पहलगाम।
- कैप्शन था - श्रीनगर का नया वीडियो आज यूट्यूब चैनल 'ट्रैवल विद जो' पर लाइव होने वाला है। जाओ और देखो और कश्मीर के प्रति अपना प्यार दिखाओ।
उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि ये वीडियो एक दिन 26 बेगुनाहों की मौत का ट्रेलर बन जाएगा।
एपिसोड 2: बैसरन घाटी में नरसंहार
- 22 अप्रैल 2025 - पहलगाम के ठीक पीछे स्थित बैसरन घाटी।
- सुबह 7:43 बजे थे। चार आतंकी बैसरन घाटी पहुंचे-हथियारों से लैस, चेहरों पर नकाब, आंखों में वहशत।
- टूरिस्टों को घेरा, नाम पूछा, धर्म पूछा... हिंदू पुरुषों को अलग किया गया। फिर कपड़े उतरवाए और एक-एक को गोलियों से भून दिया। 26 में से 24 की घटनास्थल पर मौत।

एपिसोड 3: और जुड़ता है एक नाम - ज्योति मल्होत्रा
पता चला कि अरु वैली से बैसरन घाटी की दूरी-सिर्फ 17.7 किलोमीटर, यानी महज 48 मिनट की दूरी है। 4 साल 8 महीने पहले ज्योति अरु वैली गई थी। 20 अगस्त 2021 को फेसबुर पर पोस्ट की गई एक तस्वीर इस बात का गहरा सबूत है, बैसरन घाटी से जुड़े कई डिटेल्स उजागर करता है। अब NIA को आशंका है-ये सिर्फ कंटेंट नहीं था, ये एक आतंकियों के लिए डेमो मैप था।
विडंबना देखिए-उसने लिखा था, 'जन्नत-ए-कश्मीर'... लेकिन 4 साल बाद वही इलाका, नरक बन गया।
एपिसोड 7: मासूम ट्रैवलर्स, पूर्व-निर्धारित लक्ष्य?
अब जो बात सबसे डरावनी सामने आ रही है-क्या ये नरसंहार random act नहीं था? क्या पीड़ित वही थे जिन पर पहले से 'नजर' थी? क्या ज्योति की यात्राएं सिर्फ 'कंटेंट क्रिएशन' नहीं, बल्कि 'टारगेट सेलेक्शन' का हिस्सा थीं?
एपिसोड 8: पर्दा उठ चुका है... क्या अब 'सीजन 2' शुरू होगा?
इस केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। ज्योति की दो और यात्राएं-एक गुलमर्ग और एक लेह-अब जांच के घेरे में हैं। क्या और भी वीडियोज छुपे हुए हैं? क्या 'नैरेटिव वॉर' के साथ-साथ 'मिलिट्री-सेंसिटिव पॉइंट्स' की रेकी भी की गई? NIA के पास अब मोबाइल, क्लाउड ड्राइव और GPS मेटाडेटा जैसे सबूत हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल-ज्योति अकेली नहीं थी, तो उसके पीछे कौन है?
समापन नहीं... ये तो शुरुआत है।
'अरु वैली टूर' अब ट्रैवल ब्लॉग नहीं, एक डिजिटल हथियार बन चुका है। जिसने देखे थे फूल, कैमरा, ट्रिप और मुस्कान... अब देख रहा है खून, साजिश और देशद्रोह।
Jyoti Malhotra Case Timeline: ज्योति मल्होत्रा केस में कब क्या हुआ?
| क्रमांक | डेट | क्या-क्या हुआ? |
|---|---|---|
| 1 | 15 मई | हिसार पुलिस ने ज्योति को घर से गिरफ्तार किया। |
| 2 | 17 मई | कोर्ट में पेशी, NIA ने कस्टडी की मांग की। 5 दिन की रिमांड मिली। |
| 3 | 18 मई | हिसार के SP शशांक कुमार ने कहा कि ज्योति ISI के टच में थी। जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। |
| 4 | 19 मई | ज्योति से पहले दिन की पूछताछ हुई। कबूलनामे- 'मुझे पाकिस्तान का पक्ष रखने को कहा गया था! |
Jyoti Malhotra ने की थी Golden Temple पर हमले के लिए रेकी? 2 साल 8 माह बाद PAK ने किया ड्रोन अटैक!












Click it and Unblock the Notifications