'न्याय को आपके हां का इंतजार', WFI अध्यक्ष के PM कहेंगे तो इस्तीफा दे दूंगा वाले बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi on PM Modi: प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हां कह दीजिए। न्याय को आपके हां का इंतजार है। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को न्याय मिलेगा।

Priyanka Gandhi on PM Modi: पदक विजेता कु्श्ती पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी पहलवान WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहेंगे तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। अमित शाह और जेपी नड्डा भी कहेंगे तो भी दे दूंगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृजभूषण सिंह के बयान को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी से कहा कि हां कह दीजिए। न्याय को आपकी 'हां' का इंतजार है। आपके हां कहने से इन पहलवानों को न्याय मिलेगा। कई दिनों से ये पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इनको अभी तक न्याय नहीं मिला है। आपके हां कहते हैं तो इन सबको न्याय मिल जाएगा। न्याय के खातिर आप हां कह दीजिए। पदक विजेता कई पहलवान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी सांसद और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
इससे पहले अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा। कुछ महीने पहले ही पदक विजेता पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक सहित मशहूर पहलवान शामिल थे। उन्होंने ब्रजभूषण सिंह पर शोषण के आरोप लगाए थे।
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि अभी तक इस मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मामले में विनेश फोगट ने कहा कि 3 महीने हो गए और हमें न्याय नहीं मिला। हम फिर से विरोध करने को मजबूर हैं, न्याय के लिए हम विरोध कर रहे हैं। हमें आशा है कि न्याय मिलेगा। पहलवानों की मांग है कि जबतक ब्रजभूषण सिंह गिरफ्तार नहीं हो जाते, वह अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- 'अपनी बेटी को इतनी बार खोने के करीब थी कि..', मालती को लेकर प्रियंका चोपड़ा को सता रहा था डर, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications