'अपनी बेटी को इतनी बार खोने के करीब थी कि..', मालती को लेकर प्रियंका चोपड़ा को सता रहा था डर, बयां किया दर्द

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के जन्म से पहले कठिन समय को याद किया। उस वक्त एक्ट्रेस को लगा कि वह अपनी बेटी को खो देंगी।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Daughter Malti: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ इस सीरीज का जमकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे भी किए।

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के बारे बात की। उन्होंने उस समय को याद किया जब मालती घर लाने से पहले 100 दिनों तक एनआईसीयू में थीं। उस समय एक्ट्रेस को डर सताता था कि कहीं वह अपनी बेटी को खो ना दें।

मालती को खोने का सता रहा था डर
प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी के प्रीमेच्योर बर्थ और उन बेहद मुश्किल दिनों के बारे में बात की जब उन्हें लग रहा था कि वह उसे खो देंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि, मालती के जन्म के बाद अपना पहला मदर्स डे इसलिए नहीं मना पाईं क्योंकि उन्हें मां बने लंबा समय नहीं हुआ है।

'मैं अपनी बेटी को इतनी बार खोने के करीब थी कि..'
प्रियंका चोपड़ा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'मैं अपनी बेटी को इतनी बार खोने के करीब थी कि वह मुझसे कोई भी चीज करा सकती है। मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सबसे ज्यादा खुश रहे। मेरा लक्ष्य है कि मैं उसे हमेशा खुश रखूं। वह जब भी मुस्कुराती है, तो मेरी दुनिया रोशन हो जाती है। मैं बस यही करना चाहती हूं।'

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, द रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडल' अमेजन प्राइम पर 28 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इसके बाद एक एपिसोड को 26 मई तक साप्ताहिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+