महिला इंटर्न वकील के यौन उत्‍पीड़न मामले में जस्टिस गांगुली का नाम सामने आया

Justice Ganguly named by law intern in sexual harassment case
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक इंटर्न महिला वकील के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंप दी। समिति ने न्यायाधीश एके गांगुली को आरोपी बताया है। अदालत के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समिति की रिपोर्ट गुरुवार को न्यायालय को सौंपी गई।

इससे पहले समिति के तीनों सदस्यों ने छह बार बैठकें कीं। घटना के संदर्भ में पहली बार दोषी न्यायाधीश के नाम का खुलासा किया गया है। सूत्र ने बताया कि पैनल की रिपोर्ट मुख्य न्यायाध्याधीश न्यायमूर्ति पी सतशिवम को सौंपी गई, जिसमें पीड़िता का बयान भी शामिल है। पीड़ित युवती एक कनिष्ठ वकील है और पूर्व न्यायाधीश एके गांगुली के संरक्षण में सर्वोच्च न्यायालय में काम कर चुकी है।

गांगुली हाल ही में सेवानिवृत हुए हैं। इस पूरे मामले में एनडी टीवी से बातचीत करते हुए गांगुली ने यौन उत्पीड़न के आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह पूरी तरह बेगुनाह हैं और हालात के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में उन्होंने कई इंटर्न के साथ काम किया, वे आज अच्छी जगहों पर हैं, मैं उनसे अपने बच्चों की तरह बर्ताव करता हूं। उनका कहना है कि उनके मामले की तरुण तेजपाल से तुलना न की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+