भारत के अगले CJI होंगे डीवाई चंद्रचूड़, 9 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
भारत के अगले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे। उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह 9 नवंबर 2022 को होगा। वे 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
भारत के अगले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे। उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह 9 नवंबर 2022 को होगा। वे 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने 9 नवंबर 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की नियुक्ति की।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit) का कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद 9 नवंबर को डीवाई चंद्रचूड़ शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 9 नवंबर को शपथ दिलाएंगी।
सीजेआई यूयू ललित ने इससे पहले अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौंपा था। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud)को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया था। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी।
बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने उन्हें 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद अपने उत्तराधिकारी का नाम देने के लिए कहा था। उन्होंने अगस्त में सीजेआई का कार्यभार संभाला था जब उन्होंने न्यायमूर्ति एनवी रमना का स्थान लिया था। जस्टिस यूयू ललित के रिटायर होने पर सुप्रीम कोर्ट के 50वें जज डीवाई चंद्रचूड़ बनेंगे। चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल था। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़: वो जज, जिन्होंने अपने पिता के फ़ैसले को ही पलट दिया था












Click it and Unblock the Notifications