जूनियर शिक्षकों भर्ती: ओडिशा में बीजेपी- बीजद आमने सामने, MLA सुधीर सामल बोले- केंद्रीय एजेंसी से करें सवाल
ओडिशा में भर्तियों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आरोपों के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेडी विधायक सुधीर सामल ने कहा कि मामले मामले में बीजद पहले से स्पष्ट कर चुकी है। अगर फिर भी संदेह है तो बीजेपी नेताओं को बीजेडी नहीं केंद्रीय एजेंसी से सवाल करना चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा जूनियर शिक्षक में भर्ती में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए बीजद सरकार को निशाने पर लिया था। शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछले हफ्ते शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा जूनियर शिक्षक में भर्ती पर सवाल उठाए।

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षक भर्ती के एक कैंडिडेट के प्रवेश पत्र में विसंगति का जिक्र किया और कहा कि प्रवेश में कैंडिडेट का नाम महल मंडा और उसके पिता का नाम महल मंडा प्रो बताया गया था। उन्होंने बीजेडी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि ओडिशा में नौकरी तलाश रहे 'महल मंडा' जैसे उम्मीदवार का सामने आना एक हास्यास्पद और आश्चर्य की बात है।
वहीं केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच खींचतान देखी जा रही है। इसको लेकर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए बीजेडी विधायक सुधीर सामल ने कहा, "महल मंडा के मुद्दे पर बीजेपी के संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास पहले ही अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। जब भी विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है तो वह केंद्र सरकार की एक एजेंसी के माध्यम से की जाती है। अगर केंद्रीय मंत्री को भर्ती प्रक्रिया पर संदेह है तो वह उस एजेंसी से सवाल कर सकते हैं।"
बीजेडी विधायक सुधीर सामल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई है और बीजद के खिलाफ लिख रहे हैं। लोग जानते हैं कि कौन फर्जी हैं। चुनाव केवल 3 महीने दूर हैं, ओडिशा में लोग बड़ी संख्या में मतदान करके यह स्पष्ट कर देंगे कि कौन नकली हैं और यह साबित कर देंगे कि कौन वास्तव में विकास के लिए काम कर रहे हैं।"
भाजपा नेता गोलक महापात्र ने कहा कि जो लोग पारदर्शिता का ढोल पीट रहे हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि ऐसी अनियमितता क्यों हुई। महापात्र ने कहा, "कुछ मित्रों ने केंद्र सरकार के पीएसयू पर उंगली उठाई। एनटीए भर्ती से संबंधित साक्षात्कार आयोजित कर रहा है। एडसीआईएल को साक्षात्कार आयोजित नहीं करना चाहिए।" किसी को भी EdCIL का नाम लेकर उड़िया युवाओं की भर्ती के बारे में भ्रम नहीं पैदा करना चाहिए। ASO परीक्षा का क्या हुआ?"
बीजेडी विधायक सुधीर सामल को निशाने पर लेते हुए महापात्र ने कहा ने बीजद नेता अपनी सरकार के गलत कार्यों का दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। एक बयान में बीजेपी नेता ने कहा, "केंद्रीय एजेंसी की बात करने (सामल) नहीं जानते कि एजेंसी देश भर में कई संस्थानों की ऑनलाइन परीक्षाएं कराती है। नेता के पास उथली शिक्षा और समझ है और इसीलिए वह ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications