जूनियर NTR के कजिन नंदमुरी तारक रत्ना को रैली के दौरान हार्ट अटैक, ICU में भर्ती
आंध्र प्रदेश के चितूर जिले की एक रैली नेता नंदमुरी तारक रत्ना को हार्ट अटैक आने बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

आंध्र प्रदेश के चितूर जिले में शुक्रवार को एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के कजिन व नेता नंदमुरी तारक रत्ना (Nandamuri Taraka Ratna) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें रैली से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदमुरी को हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
नेता नंदमुरी तारक रत्ना चितूर के कुप्पम में में रैली कर रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर चाचा नंदमुरी बालकृष्ण ने बताया कि नंदमुरी का काफी तेज हार्ट अटैक आया था। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदमुरी तारक रत्ना ने लक्ष्मीपुरम श्री वरदराजा स्वामी मंदिर में पूजा के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। जिसके बाद वो एक मस्जिद में भी गए थे। बताया गया कि भीड़ में निकलते वक्त वो अचानक गिर गए।
Recommended Video

नंदमुरी के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया से बात करते हुए उनके करीबी रिश्तेदार एक्टर नंदमुरी बालाकृष्णा ने कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें बंगलुरू शिफ्ट करने की सलाह दी है। नंदमुरी की स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार, करीबी और प्रशंसक दुआएं कर रहे हैं।
नंदमुरी नेता और एक्टर दोनो हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगू फिल्म ओकाटो नंबर कुराडु से की थी। तारक, भद्री रामुदु, मनमनथ और राजा छेई वेस्थे उनकी फिल्में हैं। वेब सीरीज 9 ऑवर्स में आखिरी बार नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications