जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक JCO सहित 5 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं।
जम्मू, 11 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर से एक बड़ी खबर आ रही है। पुंछ में आतंकियों के खिलाफ चल रहे एक ऑपरेशन में पांच सैनिक शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में एक जूनियर कमीशन अधिकारी भी शामिल है। फिलहाल आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि इलाके में तीन से चार आतंकवादी छिपे हुए हैं।
Recommended Video

एएनआई की खबर के मुताबिक, रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में आतंकियों के छिपे होने का खुफिया इनपुट मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सेना की टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक जेसीओ और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि घायल पांचों जवानों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पांचों ने दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना मिली है कि एलओसी के उस पार से कुछ आतंकी भारी गोला-बारूद के साथ घुसपैठ करने में कामयाब हुए हैं और चमरेर के जंगलों में छिपे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications