जुलाई में घटी खुदरा महंगाई दर, नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंची
नई दिल्ली। जुलाई माह में खुदरा मुद्रास्फीति (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) 4.17 रही है, जो जून माह के 4.92 के मुकाबले काफी कम है। फलों और सब्जियों की कीमतों में गिरावट के साथ देश की खुदरा महंगाई दर में जुलाई माह में कमी दर्ज की गई है। खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में नौ महीने के सबसे निचले स्तर पर है। सीएसओ के डाटा के मुताबिक, महंगाई दर अक्टूबर 2017 में 3.58 प्रतिशत थी, उसके बाद जुलाई में ये सबसे कम रही है।

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों की महंगाई दर में जुलाई में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई। सब्जियों की महंगाई दर जुलाई में 2.2 फीसदी रही जो जून में 7.8 फीसदी थी। फलों के दामों में जून के 10 प्रतिशत के मुकाबले जुलाई में 6.98 प्रतिशत की कमी रही।
डाटा के मुताबिक, मांस, मछली और दूध जैसी खाने-पीने की चीजों में भी जून के मुकाबले जुलाई में महंगाई दर में कमी आई। वहीं ईंधन से जुड़ी महंगाई जून के 7.14 फीसदी से बढ़कर जुलाई में 7.96 फीसदी रही।












Click it and Unblock the Notifications