जम्मू के पुंछ से बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। जम्मू के पुंछ से बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि मुझे रात हल्का बुखार था मैंने स्वयं कोरोना का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा उन लोगों से अनुरोध है जो इन दिनों मेरे संपर्क में थे कि वह सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जांच करवा लें।

ज्ञात हो कि आज सुबह गुजरात के सूरत से बीजेपी विधायक हर्ष संघवी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेता कोविड-19 के शिकंजे में आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications