UP Roadways: ड्राइवर ने वाइपर चलाने के लिए ऐसा किया जुगाड़, Video देख कहेंगे- क्या दिमाग है?
Jugaad in UP Roadways: दुनिया भर की टेक्नोलॉजी जहां काम न करे वहां पर एक टेक्नोलॉजी जरूर काम करती है जिसका नाम है जुगाड़ टेक्नोलॉजी। भारत में जुगाड़ टेक्नोलॉजी के एक से बढ़कर एक उदाहरण मिलते रहते हैं। जुगाड़ टेक्नोलॉजी का ऐसा ही एक वीडियो यूपी की रोडवेज बस का वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग बस के ड्राइवर के दिमाग की दाद दे रहे हैं।

वीडियो देख कहेंगे क्या दिमाग है
वायरल हो रहा वीडियो बस के खराब वाइपर को जुगाड़ टेक्नोलॉजी से काम में लाने का है। इसमें दिख रहा है कि कैसे बस में पानी की बोतल को वाइपर से जोड़ दिया गया है। वाइपर से एक और रस्सी दूसरी तरफ बांध दी गई है जिसे ड्राइवर ने अपने हाथ में पकड़ रखा है। इस तरह ये वाइपर बटन दबाने से नहीं चलता बल्कि ड्राइवर अपने हाथ से चलाता है।
बस में जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसके ऊपर कैप्शन दिया है "उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में जुगाड़ से चलता वाइपर।"
वीडियो को तीन दिन पहले ट्विटर पर पोस्ट किया गया था और इसे अब तक बहुत सारे लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं।

वीडियो पर यूजर कर रहे कमेंट
इसे बहुत सारे यूजर ने शेयर भी किया है और अपने एकाउंट से शेयर भी किया है। वीडियो को सिर्फ ट्विटर ही नहीं बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करने के साथ ही यूजर इसको लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने जहां बस ड्राइवर के जुगाड़ की तारीफ की है वहीं कुछ ने यूपी के परिवहन निगम की बसों की हालत को लेकर सवाल किए हैं।
रोडवेज ने बताया ठीक हो गया वाइपर
एक यूजर ने लिखा कि बसों को स्टार्ट करने के लिए धक्के की जरूरत होती है। जबकि एक अन्य यूजर ने सीएम और डिप्टी सीएम को टैग करके लिखा सर, ये उत्तर प्रदेश की स्थिति है।
वहीं सवालों के जवाब में यूपी के मेरठ डिपो के ट्विटर एकाउंट से बताया गया कि बस के वाइपर को 8 अक्टूबर को ही ठीक कर दिया गया है। इसके साथ ही चालू हालत का वीडियो भी शेयर किया गया है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications