BJP का विपक्ष पर निशाना, नड्डा बोले- पहले कह रहे थे मोदी की वैक्सीन है और अब टीके के लिए चिल्ला रहे हैं
नई दिल्ली, मई 30: मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर बीजेपी इस दिन को सेवा ही संगठन के रूप में मना रही है। इस दौरान कार्यक्रम को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। जहां एक तरफ मोदी सरकार 2.0 के दो साल के विकास कार्यों के बारे में बताया तो कोरोना काल के दौरान किए गए कामों का भी नड्डा ने बखान किया। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कोरोना वायरस से लेकर कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

वहीं कोरोना टीकाकरण पर सरकार से सवाल पूछने वाले विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने सरकार का मनोबल तोड़ने की बहुत कोशिश की क्योंकि उन्होंने कहा कि यह मोदी की वैक्सीन है और सवाल उठाए, लेकिन अब वे वैक्सीन के लिए चिल्ला रहे हैं।
Recommended Video
इसके अलावा वैक्सीन की किल्लत पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 2 कंपनियों के बाद अब तक 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की अनुमति दी गई है। जल्द ही 19 और कंपनियां ऐसा ही करेंगी। नड्डा ने कहा कि जो कंपनी महीने में 1.3 करोड़ टीके बना रहे हैं, अक्टूबर तक हर महीने 10 करोड़ वैक्सीन बनाना शुरू कर देंगे।
कोरोना काल में गिनाए बीजेपी के काम
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और पार्टी की ओर से किए गए कोरोना काल के दौरान कामों की भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने कोरोना के वक्त लोगों की जमकर मदद की। राशन से लेकर दवाई और ऑक्सीजन की मदद के लिए आगे आए।












Click it and Unblock the Notifications