JP Nadda Rahul Gandhi पर जमकर बरसे, US दौरे पर गए कांग्रेस नेता को नफरत का मेगा शॉपिंग म़ॉल बताया

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

JP Nadda Rahul Gandhi

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda Rahul Gandhi के बयानों पर भड़के और तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नफरत का एक मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है। नड्डा ने गांधी पर हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी कोई "मोहब्बत की दुकान" नहीं चला रही है। उन्होंने कहा, 'जब भी भारत कोई नया कीर्तिमान स्थापित करता है, कांग्रेस के 'युवराज' राहुल गांधी भारत के गौरव को पचा नहीं पाते हैं।'

उन्होंने कहा, एक तरफ सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, हिंदू-मुस्लिम को बांटने की बात करते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि हम प्यार की दुकान चला रहे हैं। बकौल नड्डा, राहुल ने नफरत का एक मेगा शॉपिंग मॉल खोल दिया है।

गत नौ वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर एक किताब लॉन्च करते हुए नड्डा ने कांग्रेस की कई और मुद्दों पर तीखी आलोचना की। बता दें कि पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों के दौरे पर हैं।

उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में भारतीय प्रवासियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के साथ बातचीत के दौरान कहा, भारत ऐसे लोगों के समूह द्वारा चलाया जा रहा है जो 'पूरी तरह से आश्वस्त' हैं कि वे सब कुछ जानते हैं।

उन्होंने कहा, "वे भगवान के साथ बैठ सकते हैं और चीजों को समझा सकते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा ही नमूना हैं।" बकौल राहुल गांधी, "लोगों का एक समूह सब कुछ समझता है। वे वैज्ञानिकों को विज्ञान, इतिहासकारों को इतिहास, सेना की औसत दर्जे की व्याख्या कर सकते हैं।

बकौल राहुल गांधी, भाजपाई, वे वास्तव में कुछ भी नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, "उनके पास मीडिया है। उन्होंने संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने तमाम संस्थाओं पर दबाव बनाया। वे लोगों को धमकाते हैं... इसलिए उनकी आवाज ज्यादा सुनी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+