Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विनोद वर्मा मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को गाजियाबाद कोर्ट ने दी ट्रांजिट रिमांड

गाजियाबाद। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किए पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस गाजियाबाद की एक अदालत में ले गई जहां पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गई। अब वर्मा को गाजियाबाद से छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। उन्हें पुलिस कल छत्तीसगढ़ अदालत में पेश करेगी।इससे पहले पत्रकार विनोद वर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। वर्मा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुझसे खुश नहीं है मेरे पास एक पेन ड्राइव है, सीडी के साथ मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझे फंसाया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि उनके पास बहुत बड़ा मामला है जिसे दबाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि जब वर्मा को अदालत लेकर जाया जा रहा था उस वक्त वो कुछ बोलना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मुंह पर हाथ रख दिया। वर्मा ने यह भी कहा कि वो इस पर एक खबर करने के लिए 4 संपादकों के संपर्क में थे। वर्मा ने कहा कि वो स्टोरी करते, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्रकार विनोद वर्मा बोले- मेरे पास थी सेक्स सीडी, इसलिए मुझे बनाया गया निशाना

इससे पहले वर्मा को गिरफ्तार किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रेस वार्ता की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा कि वर्मा ने कल धमकी दी थी। पुलिस ने जानकारी दी कि गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम वर्मा के आवास से 500 नग सीडी, लैपटॉप, पेन ड्राइव और लैपटॉप बरामद किया गया, जिसे कब्जे में कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि हमारी टीम पहले से ही दिल्ली में थी। पुलिस ने कहा कि वर्मा ने 1,000 सीडी बनवाई थी। बता दें कि प्रकाश बजाज नाम के शख्स ने सीडी की शिकायत की थी। पुलिस ने कहा कि सीडी की कॉपियां बनाने वाले से ही सुराग मिला। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कई सवालों के गोल मोल जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि प्रकाश बजाज के वर्मा से फोन पर बातचीत साबित नहीं हुई।

पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है, सीडी का कंटेंट नहीं बता सकते क्योंकि सामग्री आईटी अधिनियम की धारा 67 का उल्लंघन करती है। पुलिस ने इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी कि प्रकाश ने जिस 'आका' का जिक्र किया है वो कौन है? प्रेस वार्ता में रायपुर पुलिस के आईजी और एसपी ने कहा कि जिसने सीडी बनाई उसने देखा तक नहीं। इतना ही पुलिस ने यह दावा भी किया है कि उन्होंने अब तक सीडी का कंटेंट नहीं देखा है। पुलिस ने कहा कि जिसने सीडी राइट की उसी से वर्मा का नंबर मिला।

बता दें कि ये मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्ज है। शिकायत कर्ता प्रकाश बजाज ने मीडिया को बताया कि वर्मा ने उनसे कहा था कि 'सीडी मेरे पास है तुम्हारे आका की CD है, ये कहा।' बजाज का दावा है कि इस सेक्स सीडी की 1,000 कॉपी बनवाई गई। वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम ने गाजियाबाद स्थित उनके आवास से शुक्रवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार में लिया और बीते कई घंटों से पूछताछ की जा रही है।

विनोद वर्मा को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वर्मा पर धारा 385 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+