आंटी कहने पर पत्रकार रिचा अनिरुद्ध ने ट्रोल को दिया ऐसा जवाब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिगं कोई नई बात नहीं है। ना केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं को भी इसका सामना करना पड़ता है। चाहे फिर वो महिला फिल्मी जगत की हो या फिर राजनीतिक जगत की, सभी को ट्रोल करने के लिए जिस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जात है, वो शब्द है 'आंटी'। ऐसा ही कुछ एक महिला पत्रकार के साथ भी हुआ है। हम बात कर रहें हैं पत्रकार रिचा अनिरुद्ध की।

जिन्हें हाल ही में एक शख्स ने आंटी कह दिया। लेकिन रिचा का जवाब ऐसे किसी की भी शख्स का मुंह बंद कराने के लिए काफी है। दरअसल इस शख्स ने ट्विटर पर लिखा, 'आंटी लगने लग गई हो।' जिसके जवाब में रिचा ने कहा, 'बेटा 45 साल की होने वाली हूं मई में.. आंटी नहीं लगूंगी तो और क्या लगूंगी? और आंटियां बुरी होती हैं क्या? जैसी भी हूं, बिना बाल रंगे और बिना बोटोक्स किए हुए हूं..'

रिचा के इस जवाब की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने इसपर कहा, 'बहुत अच्छा कहा आपने। उम्र का हर पड़ाव खूबसूरत है। उम्र तो खैर सबकी बढ़ती ही है। बड़ा हर कोई हो नहीं पता। उस के लिए तो तंग नजर से छुटकारा पाना पड़ता है। यह आशीर्वाद कहां सबको प्राप्त है।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'आपने वो मिथक तोड़ दिया जिसमें कहा जाता है कि औरतें अपनी उम्र नहीं बताती..? आप 100 साल तक ऐसी ही रहें।'












Click it and Unblock the Notifications