मीडिया को गरियाने वाले दामाद वाड्रा से मिलने पहुंची सास सोनिया गांधी
नई दिल्ली। भारत के गर्ममिजाज राबर्ट वाड्रा की एनएआई के पत्रकार के साथ बदसलूकी करने के बाद मीडिया में मचे शोर और विभिन्न राजनीतिक दलों की निंदा के बाद उनकी सास सोनिया गांधी उनसे मिलने उनके घर पहुंची। हालांकि दोनों के बीच में क्या बातें हो रही हैं इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सोनिया गांधी ने यह कदम इज्जत का फलूदा बनते देख उठाया है।
गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली के अशोक होटल में राबर्ट वाड्रा उस समय अपना आपा खो बैठे जिस समय उन से न्यूज एजेंसी एएनआई के पत्रकार ने हरियाणा जमीन घोटाले के बारे में सवाल पूछ लिया था। उन्होंने पत्रकार के माइक के फेंक दिया और अपने सुरक्षाकर्मियों को भी इशारा किया वो कैमरामैन और रिपोर्टर की सारी फुटेज को डिलीट करवाये जिसके बाद वाड्रा के सुरक्षाकर्मियों ने भी पत्रकार और कैमरामैन के साथ बदसलूकी की।
हालांकि थोड़ी देर बाद ही वाड्रा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह एएनआई का रिपोर्टर है। मुझे लगा कि कोई निजी कैमरामैन इस तरह के सवाल कर रहा है।'
वाड्रा की इस हरकत की मीडिया और बीजेपी ने काफी निंदा की है जिसके बाद ही सोनिया गांधी अब अपने लाडले दामाद वाड्रा के घर उनसे मिलने पहुंची हैं।













Click it and Unblock the Notifications