डरा-डरा दिल्ली में घूमता हरीश रावत के पीए का स्टिंग करने वाला
नई दिल्ली(ब्यूरो) मुख्यमंत्री हरीश रावत के सचिव का स्टिंग आपरेशन करने वाले पत्रकार अशोक पांडे को जान का खतरा है। वह राजधानी में डरे-सहमे घूमते हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि उनके स्टिंग से रावत सरकार के शराब माफिया के संबंधों की पोल खुल गई।
पांडे ने देशभर के पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह इस संघर्ष में अपने पत्रकार साथी का साथ दें। पत्रकार पांडे ने कहा कि वे इन धमकियों से नहीं डरने वाला। पांडे अब दिल्ली में हैं। वे प्रेस क्लब में पत्रकारों से मिलते हैं। अशोक पांडे ने बताया कि मिल रही धमकियों को देखते हुए वे देहरादून से दिल्ली आ गए।
गुहार लगाई
स्टिंग करने वाले पांडे ने बताया कि उन्होंने 6 अगस्त को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी। उनका आरोप था कि प्रदेश की पुलिस व मुख्यमंत्री के लोग उन पर नजर रखे हुए है। अशोक पांडे ने मुख्यमत्री पर आरोप लगाया कि उनके स्टिंग से बौखलाकर उन्होंने प्रतिशोध लेने के लिए उनके भवन के निर्माण को ढाहने का काम किया।













Click it and Unblock the Notifications