टीवी एंकर अप्सरा रेड्डी को जहाज में नहीं मिली एंट्री, कहा ट्रांसजेंडर्स वर्जित हैं

नयी दिल्ली। जानी-मानी टीवी जर्नलिस्ट और होस्ट अप्सरा रेड्डी को एक जंगी-जहाज पर सिर्फ इस लिए नहीं चढञने दिया गया, क्योंकि वो एक ट्रासजेंडर हैं। अप्सरा ने खुद अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है। अप्सरा के मुताबिक चेन्नई पोर्ट पर खड़े एक जंगी जहाज में यह कहते हुए नहीं चढ़ने दिया गया कि यहां ट्रांसजेंडर्स वर्जित हैं। सिर्फ ट्रांसजेंडर्स को ही थर्ड जेंडर के तौर पर मिली है मान्यता

 apsara reddy

अपने पोस्ट में अप्सरा ने लिखा है कि एक दोस्त ने युद्ध पोत पर होने वाले डिनर के लिए मुझे इन्वाइट किया था। जब मैं वहां पहुंची तो सब ठीक था। मेरी आईडी में मुझे फीमेल बताया गया, लेकिन गेट पर खड़े सिक्योरिटी मैन ने मुझे ट्रांसजेंडर बताते हुए अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने आगे लिखा रोके जाने पर मैं लड़ाई नहीं करना चाहती, मगर क्या भारतीय सेना इसी तरह से पेश आती है?

अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र अप्सरा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने इंटरव्.यू के दौरान कहा कि शिप पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद सिक्योरिटी मैन , जिसका नाम शुभ था उसने मुझे रोक दिया। उसने कहा कि मैं अंदर नहीं जा सकती। जब मैने कारण पूछा तो कहा कि शिप में ट्रांसजेंडर का प्रवेश वर्जित है। अप्सरा ने कहा कि मैंने उसपर झगड़ा करने के बजाए उसे थैक्यू कहकर वहां से चली गई। आपको बता दें कि बड़े-बड़े अखबारों और टीवी चैनलों के साथ काम चुकी अप्सरा का जन्म लड़के के तौर पर हुआ, लेकिन उन्होंने अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+