राजदेव रंजन हत्याकांड: 5 शूटर यूपी से गिरफ्तार, शहाबुद्दीन के खास लड्डन मियां ने दी थी सुपारी
पटना (मुकुंद सिंह)। सीवान में हुए पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पुलिस ने पांच शूटर को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार राजदेव हत्याकांड में बिहार पुलिस की कई स्पेशल टीम उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार राजीव रंजन की हत्यारे को पुलिस ने यूपी के एक गांव से गिरफ्तार किया है। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद इसी गांव में छुपे हुए थे। पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर सभी पांच शूटरो को गिरफ्तार किया है। जेल में शहाबुद्दीन की वो फोटो तो नहीं बनी पत्रकार राजदेव की हत्या का कारण!

कौन है लड्डन मियां
शहाबुद्दीन के करीबी शूटर लड्डन मियां पर मर्डर और किडनैपिंग समेत एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। 2014 में सीवान में हुए श्रीकांत भारती की हत्या के मामले में भी लड्डन मियां का नाम आया था।
24 अप्रैल को ही लड्डन जेल से से बाहर आया था। 13 मई की रात जब राजदेव रंजन का मर्डर किया गया तब लड्डन आसपास मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसके घर रेड डाल लेकिन वह फैमिली समेत फरार हो गया।
कैसे हुआ था पत्रकार का मर्डर
बिहार के सीवान में अपराधियों द्वारा 13 मई को पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या तब की गई जब पत्रकार राजदेव रंजन अपने दफ्तर से निकलकर घर जा रहे थे। सीवान स्टेशन के समीप दो मोटर साइकल सवारों ने उन्हें रोका था। इन दोनों ने राजदेव रंजन से एक खबर की बाबत बात करनी चाही और उनका विसिटिंग कार्ड माँगा था।
गोली लगते ही राजदेव बाइक से नीचे गिर गए और फिर हमलावरों ने दूसरी गोली राजदेव के ठीक ललाट में मारी। दोनों ने हिला कर देखा भी की मौत हो गई है इसके बाद वे दोनों हवाई फायरिंग करते हुए निकल गए। जिसके बाद बिहार की राजनीति में एक भूचाल आ गया था। वहीं इस चर्चित हत्याकांड के बाद आरोपियों का उत्तर प्रदेश में जाकर छिपे होने की आशंका जताई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications