जोधपुर: गांव वालों ने शराब पिलाकर शख्स को खेजड़ी पर लटकाया, बिना परिजनों के ही कर दिया अंतिम संस्कार
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले की एक बहुत हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव वालों ने एक शख्स को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। जोधपुर के देचू थाना के देवातू गांव की घटना है, जहां भाइयों से हुए मामूली विवादों के बाद युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने शराब पिलाकर उसे खेजड़ी पर लटका दिया। हैरानी की बात है कि परिजनों को पता भी नहीं चला और लोगों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

भाइयों से हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, देवातू गांव का भंवर सिंह नाम का शख्स कुछ दिन पहले दुबई से अपने गांव आया था, जिसके बाद उसके भाइयों के साथ उसका झगड़ा हो गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भंवर सिंह का झगड़ा पैसों की लेन देन को लेकर हुआ। जब भंवर सिंह वापस दुबई जाने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसको शराब पिलाई और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस नहीं किया था मामला दर्ज
आरोप है कि मृतक की पत्नी कई बार अपने पति की हत्या के मामले को लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आखिरकार कोर्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया तो उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

भाइयों पर शक
मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या के बाद उसके भाइयों के इशारों पर गांव वालों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले कीं जांच करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications