JNU: छात्रों, शिक्षकों पर हमले के बाद आराम से निकले नकाबपोश हमलावर, खड़ी देखती रही पुलिस, वीडियो
JNU: छात्रों, शिक्षकों पर हमले के बाद आराम से निकले नकाबपोश, खड़ी देखती रही पुलिस, वीडियो
नई
दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में रविवार शाम कथित तौर पर 50-60 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और छात्रों के साथ मारपीट की। इसमें 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल हुए हैं। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष को भी हमले में काफी चोटें आई हैं। घंटों तक मुंह पर कपड़े बांधे इन लोगों ने कैंपस में तांडव किया। घटना में दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय के वीसी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डंडे और रॉड लिए ये लोग पुलिस के सामने ही यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
वीडियो में बेफिक्र दिखे हमलावर
कई पत्रकारों और दूसरे लोगों ने ये वीडियो शेयर किया है। इसमें हाथों में डंडे और रॉड लिए कम से कम 25-30 लड़के जेएनयू के बाहर से आराम से जा रहे हैं। ये वीडियो करीब 7 बजे का बताया गया है। इस वक्त तक जेएनयू के सभी गेट पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो चुका था। इसके बावजूद किसी ने इनको टोका तक नहीं और ये एकदम आराम से निकल रहे हैं।
पुलिस की मौजूदगी में योगेंद्र यादव से भी हाथापाई
जेएनयू गेट पर ही पुलिस की मौजूदगी में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव पर भी हमला हुआ। जेएनयू में हंगामे की खबर पर योगेंद्र यहां पहुंचे थे। जेएनयू के पूर्व छात्र योगेंद्र जब यहां खड़े थे तो कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस उनको टोकने के बजाय मुझे ही जाने को कह रही है।

छात्र संगठनों के एक दूसरे पर आरोप
रविवार शाम जेएनयू कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमले के बाद जेएनयू छात्र संघ ने आरएसएस के छात्र इकाई एबीवीपी पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। वहीं एबीवीपी ने कहा है कि लेफ्ट से जुड़े छात्रों ने हिंसा की है। बता दें कि जेएनयू कैंपस में रविवार की शाम दहशत भरी रही। हमलावरों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जहां वो हाथों में हॉकी, डंडे लिए घूम रहे हैं और कैंपस में तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं। कई विपक्षी दलों ने मामले पर कहा है कि पूरी तरह केंद्र के इशारे पर ये सब हो रहा है। गृहमंत्री शाह पर भी कई संगठनों ने यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications