JNU Violence: भड़के आनंद महिंद्रा, बोले-अराजक गुंडों को कैसे करें स्वीकार?
नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, चारों ओर इस हिंसा की कड़ी आलोचना हो रही है, मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस पूरे घटना की निंदा की है।
अराजक गुंडों को कैसे करें स्वीकार?
उन्होंने ट्टीट किया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी राजनीति क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी विचारधारा क्या है और इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका विश्वास किसमें हैं, अगर आप भारतीय हैं तो आप हथियारबंद और अराजक गुंडों को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, जेएनयू उपद्रव में शामिल लोगों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए।

वार्डन आर. मीणा ने दिया इस्तीफा
फिलहाल जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए साबरमती हॉस्टल के वार्डन आर. मीणा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए आर मीणा ने कहा, छात्रों की सुरक्षा प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी थी और वह इसमें असफल रहे। इससे पहले JNU में एक दिन पहले हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ये Tweet
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा पर दुख जताया, केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए कहा कि जेएनयू में हिंसा के बारे में जानकर मैं स्तब्ध हूं, छात्रों पर बर्बरता के साथ हमले किए गए, पुलिस को शीघ्र हिंसा पर लगाम लगाकर शांति बहाल करनी चाहिए, अगर हमारे छात्र विश्वविद्यालय के भीतर सुरक्षित नहीं होंगे तो देश कैसे तरक्की करेगा।












Click it and Unblock the Notifications