JNU violence को देखकर रो पड़ीं स्वरा भास्कर, Video शेयर करके कहा-प्लीज हेल्प

नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस घटना की राजनीतिक जगत में भी भारी आलोचना की जा रही है, मालूम हो कि जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष पर हमला हुआ है, इस हमले में आइशी के सिर में गंभीर चोट आई है।

जेएनयू छात्र संघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर लगाए आरोप

इस पूरी घटना के लिए जेएनयू छात्र संघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं एबीवीपी ने प्रेस रिलीज जारी कर ये दावा किया है कि इस हमले के पीछे लेफ्ट विचारधारा वाले संगठनों का हाथ है।

रो पड़ीं स्वरा भास्कर

तो इस पूरी घटना की निंदा करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर खुद को संभाल नहीं पाईं और वो रो पड़ीं, दरअसल जेएनयू हिंसा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक वीडियो मैसेज रिलीज किया, जिसमें वो इमोशनल भी हो गईं, उन्होंने इस मामले में हिंसा का आरोप एबीवीपी पर लगाया है।

'देश के गद्दारों को गोली मारो ..को ' जैसे लगे नारे

अपने वीडियो में स्वरा ने कहा है कि उनके पेरेंट्स भी जेएनयू में ही रहते हैं और वे इस खबर को पाकर बेहद सदमे में हैं, स्वरा ने इसके अलावा एक ट्वीट में ये भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें एसएमएस पर बताया है कि नॉर्थ गेट के बाहर लोग 'देश के गद्दारों को गोली मारो ..को ' नारे लगा रहे हैं।

स्वरा ने कहा- अर्जेंट अपील

इसके बाद स्वरा ने ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा था - अर्जेंट अपील, सभी दिल्लीवासी, बाबा गंगनाथ मार्ग पर जेएनयू कैंपस के मेन गेट के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे ताकि सरकार और दिल्ली पुलिस पर एक्शन लेने के लिए दबाव बनाया जा सके और एबीवीपी के मास्क वाले गुंडों को जेएनयू कैंपस में तोड़फोड़ और हिंसा से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+