JNU violence पर ट्विंकल खन्ना ने कहा-भारत में गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त...
नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, चारों ओर इस हिंसा की कड़ी आलोचना हो रही है, छात्रों पर हुए इस हमले को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन आया है, ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्वीट के जरिए प्रशासन पर निशाना साधा है।
'गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है'
हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखने वाली ट्विंकल ने न्यूजपेपर की हेडलाइन को ट्वीट किया है कि भारत, जहां गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है, यह वह देश है जिसने डर में जीने से इनकार कर दिया है, आप हिंसा करके लोगों को दबा नहीं सकते...और ज्यादा विरोध होगा, प्रदर्शन ज्यादा होंगे, सड़कों पर ज्यादा लोग उतरेंगे।

नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस के भीतर जमकर मारपीट की
गौरतलब है कि विवि में रविवार को जिस तरह से नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस के भीतर जमकर मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई उसके बाद यहां के हालात काफी तनावपूर्ण हैं, मालूम हो कि जेएनयू के भीतर रविवार को तमाम नकाबपोश हाथ में डंडे, रॉड, हॉकी लेकर पहुंचे थे और उन्होंने छात्रों पर हमला कर दिया।

JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हुई
यही नहीं इन लोगों ने कैंपस के भीतर जमकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद प्रशासन को कैंपस के भीतर पुलिस को बुलाना पड़ा। जेएनयू में हुए इस हमले में JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गईं, हमले में कुल 24 लोग घायल हैं, इनमें 5 शिक्षक व 19 छात्र हैं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications