JNU में बवाल: CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कैंपस में ही छात्र सुरक्षित नहीं

नई दिल्ली। देश के जाने-माने विश्वविद्यालयों में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अब विवादों की वजह से चर्चा में रहता है। एक बार फिर से JNU में बवाल मचा है। कुछ नकाबपोश लोगों ने जेएनयू में घुसकर जमकर बवाल मचाया। रविवार शाम जमकर बवाल हुआ और मारपीट हुई। इस हिंसा में यूनिवर्सिटी में जमकर तोड़फोड़ की गई। हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस ने यूनिवर्सिटी जाने वाले सारे रास्तों को बंद कर दिया। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिए गए।

 JNU Violence: CM Arvind Kejriwal Condemns Mob Attack, said students are not safe in University

इस मारपीट के दौरान जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गई हैं। जेएनयू छात्र संघ का दावा है कि इस हिंसा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंजाम दिया। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हैरानी जताई। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जेएनयू में हुई हिंसा से हैरान हूं। छात्रों पर हुए इस हमले को तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस में सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो देश कैसे तरक्की करेगा?

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस हिंसा मामले में उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल से बातचीत की है। उन्होंने उपराज्यपाल को तुरंत पुलिस को निर्देशकर इस हिंसा को रोके जाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+