जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, छात्रों को समर्थन देने पहुंचे अभिनेता सुशांत सिंह

मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुई हिंसा के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मुंबई में छात्र गेटवे ऑफ इंडिया पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका समर्थन करने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह भी पहुंच गए हैं।

Actor Sushant Singh, Gateway of India, protest, JNU Violence, mumbai, JNU, jawaharlal nehru university, CAA, अभिनेता सुशांत सिंह, मुंबई, गेटवे ऑफ इंडिया, जेएनयू में हिंसा, जेएनयू, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, सीएए

बता दें इससे पहले सुशांत सिंह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के चलते सुर्खियों में आए थे। इस कानून के पास होने के बाद देश के कई विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। लोग सड़कों पर उतरकर कानून का विरोध करने लगे। तब सुशांत को लेकर खबर आई थी कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया है।

उन्होंने शो से निकलने की खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'और सावधान इंडिया के साथ मेरा सफर खत्म हुआ।' बता दें सुशांत साल 2002 में राजकुमार संतोषी की फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में भी स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव का किरदार निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू में कुछ नकाबपोश अचानक घुस गए थे। इन लोगों ने कई हॉस्टलों पर हमला किया। छात्रों और शिक्षकों को बुरी तरह पीटा। इनके हाथों में डंडे, लोहे के रोड और अन्य हथियार मौजूद थे। छात्रों पर हुए इस हमले की हर ओर निंदा की जा रही है। जेएनयू के छात्र संघ ने इस हिंसा के लिए विश्वविद्यालय के वीसी और एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+