JNU के कुलपति का दावा: 10-15 छात्रों ने मुझ पर किया हमला
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि 15 से 20 छात्रों ने उन पर परिसर में हमला करने का प्रयास किया लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में ही आज वीसी के कार पर भी हमला किया गया, जिसमें कार का शीशा टूट गया। गौरतलब है कि, जेएनयू में फीस वृद्धि को लेकर काफी दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि मैं यह देखने आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स स्कूल गया था कि परीक्षाएं कैसे चल रही है। जब मैं प्रशासन खंड की तरफ वापस हो रहा था, 15 से 20 छात्रों ने मुझे घेर लिया, अपशब्द कहे और मुझ पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया, विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने तथा सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुझे बचा लिया और मैं वहां से निकल कर भागने में कामयाब रहा।
इस दौरान छात्रों ने उनकी कार के शीशे को भी तोड़ने का प्रयास किया। ता दें कि पिछले कुछ समय से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे पर छात्रों और जेएनयू प्रशासन के बीच तनातनी कायम है। हालांकि, किन छात्रों ने वीसी पर हमला किया है, अब तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications