कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को मिली शरजील इमाम की ट्रांजिट रिमांड, लाया जाएगा दिल्‍ली

नई दिल्‍ली। असम को देश से अलग करने की बात कहने वाले शरजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। शरजील की गिरफ्तारी दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने जहानाबाद से की है। इस ऑपरेशन में स्‍थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ थी। पुलिस टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कर रहे थे।

Recommended Video

    JNU student Sharjeel Imam को Bihar के Jehanabad से किया गया गिरफ्तार | Oneindia Hindi

    VIDEO हुआ था वायरल जिसमें भड़काऊ भाषण दे रहा था शरजील

    VIDEO हुआ था वायरल जिसमें भड़काऊ भाषण दे रहा था शरजील

    बता दें कि चार दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का समय लग जाए।

    शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

    शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

    दिल्‍ली पुलिस ने शरजील इमाम को ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शरजील इमाम को सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया है। इसके बाद शरजील का कोर्ट में ही मेडिकल टेस्‍ट कराया गया। अब शरजील को दिल्‍ली पुलिस अपने साथ दिल्‍ली ले जाएगी। जहानाबाद कोर्ट से शरजील को लेकर पुलिस पटना के लिए निकल चुकी है।

    जहानाबाद का ही रहने वाला है शरजील इमाम

    जहानाबाद का ही रहने वाला है शरजील इमाम

    शरजील इमाम मूल रूप से बिहार के जहानाबाद का रहनेवाला है। जेएनयू से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा शरजील इमाम यूरोप में मोटी पगार की नौकरी छोड़ कर भारत लौटा है। इसके बाद शरजील ने जेएनयू में पीएचडी में दाखिला लिया और उसके बाद इस्लामिक इलमों की ओर मुड़ता चला गया और पांच वक्त का नमाजी भी बन गया।

    IIT बॉम्‍बे से शरजील ने किया है एमटेक

    जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में एमटेक की डिग्री हासिल करने के बाद शरजील भारत से यूरोप चला गया था। वहां मोटी पगार पर वह वर्षों तक नौकरी करता रहा। फिर नौकरी छोड़कर वह वापस भारत लौट आया। यहां उसने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए दाखिला ले लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+