#JNU Row: दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे कन्हैया-उमर-खालिद

नई दिल्ली। जेएनयू की दंडात्मक कार्रवाई को निष्प्रभावी की मांग को लेकर विवि के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य छात्रों ने बुधवार रात अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 9 फरवरी को विवि कैंपस में कुछ देशविरोधी गतिविधियां हुई थीं जिसके बाद कुछ छात्रों पर दंडनात्मक कार्रवाई की गई है।

भूख हड़ताल शुरू करने वालों में कन्हैया कुमार के अलावा उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य और यूनिवर्स‍िटी के कई छात्र शामिल हैं, इन लोगों ने प्रशासन की ओर से की जा रही जांच समिति के सभी सिफारिशों को मानने से भी इंकार कर दिया है।

मालूम हो कि जेएनयू कैंपस में कश्मीर और आतंकी अफजल गुरू पर हुए एक विवादित कार्यक्रम की जांच के लिए एक समिति बनायी गई है जिसने कन्हैया कुमार पर सोमवार को 10 हजार रुपये जुर्माना और उमर खालिद पर 20 हजार का जुर्माना, अनिर्बान भट्टाचार्य को एक सेमेस्टर के लिए और मुजीब गट्टो को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसके विरोध में इन लोगों ने भूख हड़ताल वाला कदम उठाया है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में इस साल नौ फरवरी को एक विवादित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर लगे राष्ट्रविरोधी नारों के मामले में कन्हैया कुमार, उमर खालिद तथा अनिर्बान भट्टाचार्य पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। ये तीनों जमानत पर इस समय बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+