कन्हैया कुमार पर फेंका गया जूता बनायेगा उनका करियर

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में जाने के रास्ते बनते जा रहे हैं। पहले शशि थरूर जेएनयू जाकर कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करते हैं, फिर राहुल गांधी स्वयं उससे मिलने जाते हैं। और अब कन्हैया पर जूता फेंका गया।

पढ़ें- राहुल गांधी के इशारे पर भारत दौरे पर निकले कन्हैया!

Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार हैदराबाद गये और वहां उन्होंने ओसमानिया विश्वविद्यालय में राहित वेमुला सुसाइड केस का जिक्र करते हुए दलित छात्रों के हक की बात की। सरकार के कदम का विरोध कर रहे कन्हैया पर अचानक एक शख्स ने जूता उछाल दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

-
कन्हैया पर जूता

कन्हैया पर जूता

कन्हैया के ऊपर फेंका गया जूता।
-
-
-
-
-
-
-

बाद में पुलिस ने उस शख्स को छोड़ दिया, क्योंकि कन्हैया की ओर से कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। ऐसे में कन्हैया के लिये कांग्रेस का प्यार और अध‍िक बढ़ गया है। अब बस सोनिया मैडम के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है।

कांग्रेस के स्टार कैम्पेनर कन्हैया

अब बात अगर कन्हैया की भाषणों की करें, तो उनके स्वर अब बदलते नजर आ रहे हैं। अब ज्यादातर मामलों में वो कांग्रेस के मुखपत्र की तरह बोलते हैं।

-
कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार

-
-
-
-
-
-

इससे साफ है कि बहुत जल्द कन्हैया को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की जा सकती है। और तो और 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कन्हैया कांग्रेस के स्टार कैम्पेनर बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+