जेएनयू विवाद: कन्हैया के देशद्रोही नारेबाजी वाले वीडियो से की गई छेड़खानी, 2 वीडियो फर्जी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी को लेकर जो सात वीडियो सामने आए थे उनमें से दो वीडियो फर्जी पाए गये हैं। साफ शब्दों में कहें तो दो वीडियो के साथ छेड़खानी की गई थी। इस बात का खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ है। इंडिया टुडे के मुताबिक दिल्ली सरकार ने इन सभी वीडियोज को हैदराबाद के फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा था।
%u0915%u0928%u094D%u0939%u0948%u092F%u093E %u0915%u0947 %u0926%u0947%u0936%u0926%u094D%u0930%u094B%u0939%u0940 %u0928%u093E%u0930%u0947%u092C%u093E%u091C%u0940 %u0935%u093E%u0932%u0947 %u0935%u0940%u0921%u093F%u092F%u094B %u0938%u0947 %u0915%u0940 %u0917%u0908 %u091B%u0947%u0921%u093C%u0916%u093E%u0928%u0940
जांच रिपोर्ट अब दिल्ली सरकार को सौंप दी गई है। और भी वीडियो में छेड़खानी की बात कही गई है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। दिल्ली सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि इन वीडियोज में जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोही नारेबाजी करने का आरोप साबित नहीं किया जा सकता।
वीडियो की जांच में सामने आया है कि ऑडियो और विजुअल दोनों आपस में मेल नहीं खाते। बताया जा रहा है कि वीडियो 11 फरवरी का है और उसमें इस्तेमाल किया गया ऑडियो 9 फरवरी का। यानी वीडियो वह है, जिसमें कन्हैया संघ और बीजेपी के खिलाफ अपनी बात रख रहा है। वह संघवाद से आजादी की बात कर रहा है। जबकि ऑडियो वह जिसमें देशविरोधी नारेबाजी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications