Video: राहुल के गद्दार, उन्हें गोली मार देनी चाहिए: भाजपा विधायक

नयी दिल्ली। जेएनयू देशद्रोह मामले पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्र संघ नेता और मामले के आरोपी कन्हैया कुमार समेत अन्य आरोपी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की निंदा की और विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को संबोधित किया तो अब इसके खिलाफ बीजेपीने मोर्चा खोल दिया है। #JNU Row: गिरफ्तारी से पहले आरएसएस के खिलाफ कन्हैया ने उगली आग, देखें वीडियो

rahul gandhi

राजस्थान के भाजपा विधायक कैलाश चौधरी ने राहुल के खिलाफ बगावती बयानबाजी देते हुए उन्हें देशद्रोही और गद्दार करार दिया है। कैलाश चौधरी अपने जुबान पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने से आम राहुल को गोली मार देने की बात कही। #JNU Row: जानिए विवि के बारे में कुछ चुभने वाले आंकड़े

'राहुल गांधी को फांसी पर लटकाना चाहिए'

उन्होंने कहा कि अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाने वालों के साथ जाने वाले कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी को फांसी पर लटका देना चाहिए। उनको गोली से शूट कर देना चाहिए। इत ना ही नहीं उन्होंने राहुल को माफी मांगने के साथ-साथ लोकसभा की सदस्यता छोड़ने की मांग की है। भारत विरोधी नारों का पूरा सच?

बाबा ने भी किया विरोध

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी राहुल पर हमला बोलते हुए कहा है कि देशद्रोहियों के साथ यारी भी गद्दारी ही है। रामदेव ने कहा कि देशद्रोह करना और देशद्रोह का समर्थन करने को कानून और आध्यात्मिक दृष्टि से अपराध माना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+