JNU विवाद: अज्ञात जगह पर कन्हैया को ले गई पुलिस
नयी दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में जेल में बंद छात्र नेता कन्हैया कुमार को दि्ली पुलिस अज्ञात जगह पर ले गई हैं। एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस की एक उसे टीम तिहाड़ जेल से अज्ञात जगह ले गयी है। 'अफजल' की खातिर 'भारत' की बर्बादी का समर्थन!

दिल्ली पुलिस की टीम उसे किस जगह ले गई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो कन्हैया को पूछताछ के लिए रात में साढ़े आठ बजे तिहाड़ जेल से ले जाया गया। दरअसल पुलिस का कहना है कि जेएनयू विवाद में गिरफ्तार किए गए उमर खालिद और अर्निबान भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद उन दोनों से कन्हैया का सामना करना चाहती है। उमर खालिद और आर्निबान के बयानों में विसंगति के मद्देनजर उनसे उसका सामना कराना है।
पुलिस की दलील को कन्हैया के वकील ने यह कहकर विरोध किया कि कन्हैया और खालिद दोनों अलग-अलग छात्र संगठनों से हैं। ऐसे में दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। आपको बता दें कि आपराधिक साजिश और देशद्रोह के आरोप में कन्हैया को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications