झारखंड में चंपई सरकार का शक्ति परीक्षण, हैदराबाद से रवाना हुए JMM-कांग्रेस विधायक
Jharkhand New Government Floor Test: झारखंड में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद अब शक्ति परीक्षण की बारी है, जिसके लिए बाड़ेबंदी में हैदराबाद गए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)- कांग्रेस विधायक अब रांची लौट रहे हैं।
सभी गठबंधन के विधायक हैदराबाद से रवाना हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार झामुमो और कांग्रेस विधायक हैदराबाद के रिसॉर्ट से बेगमपेट हवाई अड्डे के लिए रवाना हो चुके हैं, जो जल्द रांची पहुंचेंगे।

दरअसल, शुक्रवार (2 फरवरी) को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Recommended Video
जिसके बाद शुक्रवार को ही शपथ ग्रहण के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के 37 विधायक हैदराबाद पहुंच गए थे। जहां वो लिओनिया रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। लेकिन अब वो वापस रांची लौट रहे हैं।
झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट सोमवार यानी 5 फरवरी को विधानसभा में होने की संभावना है। ऐसे में 2 फरवरी से तेलंगाना के हैदराबाद स्थित रिसॉर्ट में जुटे जेएमएम और कांग्रेस विधायक बेगमपेट हवाई अड्डे से रांची के लिए रवाना हो रहे हैं।
सभी विधायकों को बस के जरिए एयरपोर्ट लाया जा रहा है। बता दें कि चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। जिसके तहत अब 5 फरवरी को बहुमत साबित करने के लिए झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा।
नाराज विधायक लोबिन हेम्ब्रोम का बयान
इधर, कुछ विधायकों के नाराजगी की भी खबर सामने आई है। साहिबगंज जिले के बोरिओ विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रेम का वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको पार्टी छोड़ने की बात कहते हुए सुना गया है। वहीं अब हैदराबाद चले जाने पर जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रोम ने कहा कि वहां (हैदराबाद) जाने की क्या जरूरत थी। अगर हम एकजुट हैं तो हमें यहीं रहना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications