जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के त्राल में आर्मी पट्रोल पार्टी पर आतंकी हमला, काउंटर ऑपरेशन जारी

सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों का ये हमला पुलवामा के त्राल इलाके में स्थित सैमूह गांव के पास हुआ है। आतंकियों के अचानक हमले में तुरंत ही सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया।

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक तीन आतंकियों को सेना ने घेर लिया है। सेना की ओर से काउंटर ऑपरेशन जारी है।

JK: पुलवामा के त्राल में आर्मी पट्रोल पार्टी पर आतंकी हमला

आतंकियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन में जुटी सेना

बताया जा रहा है कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों का ये हमला पुलवामा के त्राल इलाके में स्थित सैमूह गांव के पास हुआ। आतंकियों के अचानक हमले में तुरंत ही सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया। सेना के पलटवार से आतंकियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक तीन आतंकी हैं जिन्हें सेना के जवानों ने घेर लिया है और काउंटर ऑपरेशन जारी है। जिस इलाके में ये आतंकी छिपे हैं उसे सेना ने चारों ओर से घेर रखा है।

त्राल इलाके में सेना की पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों के इस हमले में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सेना ने आतंकियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन जारी रखा है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब सेना की पेट्रोल पार्टी पर इस तरह से आतंकियों ने हमला किया हो। 13 मई को भी पुलवामा के त्राल इलाके में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+