VIDEO : JK में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर तिरंगा फहराया, 'गोल्डन ज्वाइंट' पर गूंजा वंदे मातरम
जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का गोल्डन पूरा हो गया है। इसके बाद दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल-आर्च रेल ब्रिज पर तिरंगा फहराया गया। jk chenab railway bridge golden joint completed tiranga hoisted
श्रीनगर, 13 अगस्त: जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का गोल्डन ज्वाइंट पूरा हो गया है। दुनिया के सबसे ऊंचे सिंगल-आर्च रेल ब्रिज का गोल्डन ज्वाइंट पूरा होने के बाद निर्माण में लगे कर्मचारियों ने तिरंगा फहराया। चिनाब ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर ऊपर चिनाब नदी तक फैला है। ब्रिज का स्पैन पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।

गोल्डन ज्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का गोल्डन ज्वाइंट पूरा होने पर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले इंजीनियर और कामगारों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जश्न में डूबे रेलवे कर्मचारियों आतिशबाजी की और पटाखे भी जलाए।
Recommended Video

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज
चिनाब ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे पुल के लिए मौजूदा रिकॉर्ड धारक से 84 मीटर अधिक ऊंचा है। गोल्डन ज्वाइंट कंप्लीट होने से पहले कोंकण रेलवे के अध्यक्ष और एमडी संजय गुप्ता ने कहा, यह एक लंबी यात्रा रही है। 'गोल्डन जॉइंट' शब्द सिविल इंजीनियरों द्वारा गढ़ा गया है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।
मुख्य डेक स्लैब कुतुब मीनार से भी ऊंचा
जानकारों का मानना है कि चिनाब पुल जम्मू-कश्मीर पर्यटन के लिए वरदान साबित हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, एफकॉन्स (Afcons) द्वारा निर्मित, बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का मुख्य डेक स्लैब कुतुब मीनार से ऊंचा है, जिसका अर्थ है कि इसे बाद के चरण में एक साहसिक खेल डेक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
चिनाब ब्रिज के बारे में फकॉन्स के उपाध्यक्ष मंदार कार्णिक ने कहा, "पुल का स्थान और डेक की ऊंचाई इसे पर्यटन और बंजी जंपिंग जैसे साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक उपयुक्त स्थान बनाती है।"

चिनाब पर बने भव्य पुल की सुंदरता
बता दें कि ब्रिज की प्राकृतिक खूबसूरती भी बहुत अधिक है। घना कोहरा भव्य पुल की सुंदरता को घेर लेता है। एफकॉन्स के उप प्रबंध निदेशक गिरिधर राजगोपालन ने कहा कि इसे गोल्डन जॉइंट कहा जाता है, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशांक में पेचीदगियां हैं कि यह पूरी तरह से फिट बैठता है।
भारत का अद्वितीय इंजीनियरिंग करतब
रेल मंत्रालय ने इससे पहले निर्माणाधीन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क टेकिंग की एक दुर्लभ झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की थी। रेल मंत्रालय ने लिखा था, भारत का अद्वितीय इंजीनियरिंग करतब! चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज की प्रगति की झलक देखें।''
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications