जम्मू कश्मीर के सोपोर में मारे गए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले के द्रुसू गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। इस एनकाउंटर में एक आतंकी खुर्शीद अहमद बट के भी मारे जाने की खबरें हैं। खुर्शीद पेशे से इंजीनियर है और कल वह गायब हो गया था। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भी सेना और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। सोपोर में जिस जगह पर आज एनकाउंटर हुआ है वह जगह राजधानी श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। फिलहाल इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा हुआ है और किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी इंटेलीजेंस रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद इस इलाके को जब घेरा गया तो उसी समय फायरिंग शुरू हो गई जो एनकाउंटर में तब्दील हो गई।

आपको बता दें कि कुपवाड़ा में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमे सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। खुद जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी थी। वहीं बुधवार को भी सेना ने शोपियां में सर्च ऑपरेशन किया था। साथ ही कुलगाम में स्टेट बैंक की शाखा में आतंकियों ने 6 लाख रुपए की लूट की थी।
#JammuAndKashmir: An encounter is underway between terrorists & security forces in Drusu village in Sopore district. Two terrorists are reportedly trapped. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/bVDoqpR9Aj
— ANI (@ANI) August 3, 2018












Click it and Unblock the Notifications