किसानों के खिलाफ अपशब्द पर जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने मांगी माफी

नई दिल्ली, 06 जून। जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने किसानों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन जब उनके खिलाफ किसानों ने विरोध करना शुरू किया तो बबली ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। देवेंद्र सिंह बबली ने एक वीडियो जारी करके अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि किसानों के खिलाफ मैंने जो भी शब्द निकाले वो शोभनीय नहीं थे और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं जनता का प्रतिनिधि हूं और मैं अपने शब्दों के लिए खेद प्रकट करता हूं। बता दें कि 1 जून को बड़ी संख्या में किसानों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद बैकफुट पर आए देवेंद्र सिंह बबली ने माफी मांगी और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की अपील की।

mla

बता दें कि 1 जून को कुछ प्रदर्शनकारियों और देवेंद्र सिंह बबली के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद देवेंद्र सिंह बबली ने कई किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन 5 जून को देवेंद्र सिंह ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को माफ करता हूं जो 1 जून की घटना में शामिल थे, साथ ही अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगता हूं। देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि मैं सरकारी कार्यक्रम में जा रहा था तभी कुछ लोगों ने मुझपर हमला कर दिया, मुझे विश्वास है कि हमला करने वाले किसान नहीं हो सकते हैं। मैंने गुस्से में कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया उसके लिए माफी मांगता हूं। जो लोग हिंसा में शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिन किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट तोहाना पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग देवेंद्र सिंह बबली के अपशब्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही किसान नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि देवेंद्र सिंह ने कहा है कि वह अपना केस वापस ले रहे हैं, उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है। ऐसे में आखिर क्यों इन लोगों को रिहा नहीं किया जा रहा है। हमने पुलिस से कहा है कि या तो उन्हें रिहा करिए या फिर हमे भी गिरफ्तार कर लीजिए।

https://www.filmibeat.com/photos/mona-lisa-71698.html?src=hi-oiMona Lisa ने अपनी हॉट अदाओं से ढहाया कहर, तस्वीरें वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+