Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone, Airtel, Idea ने लॉन्च किए नए प्लान

नई दिल्लीः टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद दूसरी दूरसंचार कंपनियों ने अपने डाटा और कॉलिंग में कटौती की। जियो के बाजार में आने के बाद दूसरी कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया ने ग्राहकों के लिए नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं कंपनियों द्वारा हाल ही में लॉन्च किए प्लान-

जियो के इस प्लान में मिलता है रोजाना 1.5 जीबी इंटरनेट

जियो के इस प्लान में मिलता है रोजाना 1.5 जीबी इंटरनेट

जियो ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्लान लॉन्च किए हैं। जिनमें से 149 रुपये का प्लान भी है।

  • इस प्लान के तहत 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। फ्री कॉल के साथ रोजाना 100 एसएमएस और 1.5 जीबी इंटरनेट मिलता है।
  • 349 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और बाकी सुविधाएं 199 रुपये के प्लान की तरह ही हैं।
  • 339 रुपये के प्लान में सारी सुविधाएं वहीं है बस वैलिडिटी बढ़ जाती है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
  • 449 रुपये के प्लान में वैलिडिटी 91 दिन की हो जाती है और सारी सुविधाएं वहीं हैं।
  • एयरटेल के प्लान में जियो से ज्यादा है इंटरनेट स्पीड

    एयरटेल के प्लान में जियो से ज्यादा है इंटरनेट स्पीड

    जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी कई प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में एयरटेल की इंटरनेट स्पीड जियो के मुकाबले कहीं ज्यादा। जियो पर 64kbps की स्पीड मिलती थी तो वहीं, एयरटेल के सभी प्लान पर 128kbps की स्पीड मिलेगी।

    • एयरटेल के 199 रुपये के प्लान के साथ रोजाना 1.4 जीबी इंटरनेट मिलेगा। रोजाना 300 मिनट, 1000 मिनट हर सप्ताह, 100 एसएमएस रोजाना और एयरटेल टीवी ऐप की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
    • 219 रुपये के प्लान में सभी सुविधाएं 199 रुपये के प्लान वाली ही रहेंगी। वैलिडिटी बढ़ा दी गई है। 249 रुपये के प्लान में वैलिडिटी 28 दिनों की मिलेगी। रोजाना दो जीबी इंटरनेट मिलेगा। लोकल और एसटीडी कॉल फ्री, रोमिंग भी फ्री। रोजाना 100 लोकल-नेशनल एसएमएस मिलेंगे।
    • 448 रुपये के प्लान में 82 दिनों के वैलिडिटी मिलेगी। सभी सुविधाएं 249 रुपये के प्लान वाली हैं बस रोजाना मिलने वाले इंटरनेट में बदलाव किया गया। इस प्लान के तहत 1.4 जीबी इंटरनेट मिलेगा।
    • 499 रुपये के प्लान में सारी सुविधाएं 448 रुपये के प्लान वाली हैं, बस रोजाना मिलने वाले इंटरनेट में बदलाव किया गया है। इस प्लान के तहक रोजाना दो जीबी इंटरनेट दिया जाएगा।
    • 509 रुपये के प्लान में भी सभी सुविधाएं 448 रुपये के प्लान वाली हैं बस इस प्लान में वैलिडिटी को 90 दिन किया गया है।
    • वोडाफोन दे रहा है 1.4 जीबी इंटरनेट डाटा

      वोडाफोन दे रहा है 1.4 जीबी इंटरनेट डाटा

      वोडाफोन ने भी अपने कई प्लान्स में बदलाव किया है। लेकिन वोडाफोन सभी ग्राहकों को रोजाना 1.4 जीबी इंटरनेट डाटा देगा।

      • वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान में रोजाना 1.4 जीबी इंटरनेट मिलेगा। वहीं, रोजाना 250 मिनट, 1000 मिनट हर सप्ताह, रोजाना 100 एसएमएस और वोडाफोन प्ले ऐप की सुविधा मिलेगा।
      • वोडाफोन के 399 रुपये के प्लान में सभी सुविधाएं एक जैसी हैं केवल वैडिलिटी को बढ़ाया गया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी।
      • वोडाफोन के 458 रुपये के प्लान के तहत 84 दिनों की वैलिडिटी होगा। बाकि की सुविधाएं वहीं हैं।
      • वोडाफोन के 509 रुपये के प्लान में सभी सुविधाएं 399 रुपये के प्लान वाली होगी, केवल वैलिडिटी को बढ़ाया गया है। इस प्लान के तहत 90 दिनों की वैलिडिटी दी गई है।
      • Idea ने लॉन्च किए हैं कई प्लान

        Idea ने लॉन्च किए हैं कई प्लान

        जियो को टक्कर देने के लिए Idea ने भी कई प्लान लॉन्च किए हैं। सभी प्लान्स में आईडिया ने रोजाना 250 मिनट, 1000 मिनट हर सप्ताह और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।

        • Idea के 179 रुपये के प्लान के तहत ग्राहकों को रोजाना एक जीबी इंटरनेट मिलेग, इस प्लान के वैद्धता 28 दिन होगी। रोजाना 250 मिनट, 1000 मिनट हर सप्ताह और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।
        • Idea के 199 रुपये के प्लान के तहत ग्राहकों को रोजाना 1.4 जीबी इंटरनेट मिलेगा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
        • इसके अलावा आईडिया के 398 रुपये के प्लान के तहत रोजना 1.4 जीबी इंटरनेट मिलेगा और 70 की वैलिडिटी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+